भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने ली नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने ली नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक,संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने आज जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत महामंत्री गोल्डी ने सभी के परिचय के साथ की।जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति होने पर शुभकामनायें दी। मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष सुशील राणा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

सुशील राणा ने सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


बैठक में आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया गया।जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से ही आने वाले चुनावों में पार्टी को सफलता मिलेगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री तेजीन्द्र गोल्डी, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, विवेक रावत, नरेंद्र जांगड़ा,विकास शर्मा, सुखबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रिंस मंगला, यादविंद्र राणा, शिव गुप्ता,बाबू राम, अमरेंद्र सिंह,नरेंद्र दबखेड़ा, सुपार्श्व जैन उपस्थित रहे। जिला कुरुक्षेत्र से विवेक रावत बने भाजपा थानेसर मंडल के अध्यक्ष पूर्व में थे भाजपा थानेसर मंडल के महामंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!