महाकुंभ में लगी आग पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात

महाकुंभ में लगी आग पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात

तत्परता और तैयारियों से बचा बड़ा हादसा

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। बताया जाता है कि सीएम योगी ने आग के कारणों से लेकर बचाव के लिए की गई तत्परता और तैयारी के कारण कोई जनहानि नहीं होने की जानकारी पीएम मोदी को दी है। सीएम योगी रविवार को प्रयागराज में ही थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में लगने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खुद भी सीएम योगी मौके पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भी आने वाले हैं। सीएम योगी ने रविवार की सुबह ही इस बार में मीडिया को जानकारी भी दी थी। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के अगले स्नान पर्वों मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी की तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसकी जानकारी शीघ्र दी जाएगी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय महाकुम्भ के आयोजन से जुड़े हुए हैं।

कुंभ क्षेत्र में ही मौजूद यूपी के उर्जा मंत्री एके शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और गीता प्रेस के लोगों से मिले हैं। आग लगते ही सेक्टर 19 समेत आसपास की बिजली भी काट दी गई थी। अब धीरे-धीरे दोबारा बिजली जोड़ने और विस्थापित हो गए गीता प्रेस के लोगों के लिए नए टेंट का इंतजाम किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आग का वीडियो पोस्ट तक आगे इस तरह की घटना न हो, इसे सुनिश्चित करने की बात एक्स पर लिखी है। अखिलेश ने लिखा कि महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!