मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जन्म-दिन की दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जन्म-दिन की दी बधाई

षडदर्शन साधुसमाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिवस पर दी बधाई

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बधाई दी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को नेपाल से आई श्री बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु जी की प्रतिमा भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा विकास की और अग्रसर है और पूर्ण ईमानदारी के साथ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तीव्रगति से कार्य संपन्न हो रहे है जो कि आमजन के लिए बहुत ही अच्छा प्रयास है।
इस अवसर पर गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्म-दिवस की बधाई देते हुए शाल ओढ़ाकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त रूप से बधाई दी। जहां पर हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा और प्रदेश महासचिव अखिल नाथ व संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक एवं हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल और प्रदेश संगठन सचिव अरविंद बक्शी भी उपस्थित रहें।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके सरकारी निवास पर हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ प्रधान गिरीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। आपको बता दें कि, पहली बार विधायक से लेकर मंत्री बनने तक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रहे और संसद में श्रम की स्थायी समिति के सदस्य भी रहे।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेत्तृत्व एवं मार्गदर्शन में आमजन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!