पटना पुलिस ने हत्या के इरादे से जुटे 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने हत्या के इरादे से जुटे 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना पुलिस को अज्ञात अपराधियों द्वारा इलाके में किसी के हत्या करने की योजना से इकट्ठा होने की गुप्त सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव ने बताया कि कंकड़बाग थाना पुलिस को 29 जनवरी को सूचना मिली।

 

जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डी आई यू ,के साथ कंकड़बाग पुलिस का एक टीम गठित कर मिली सूचना के आलोक कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में घेराबंदी कर 3 अपराधियों राहुल कुमार सिन्हा, अमन कुमार और मोहम्मद आशिफ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पुछताछ में अमन के घर से 2 देसी पिस्टल ,1 कट्टा, 9 जिंदा कारतूस 3650 रुपए कैश और 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एक पिस्टल को 20 हजार में बेचता था तस्कर राहुल सिन्हा पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि वो मुंगेर से हथियार लाकर अपराधियों एक पिस्टल 20 हजार में सप्लाई करता है। बीते डेढ़ साल से वो इस धंधे को मोहम्मद आशिफ के साथ मिलकर कर रहा है।

 

राहुल ने बताया कि वो कंकड़बाग थाने से वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट में बादशाह के साथ जेल जा चुका है। फिलहाल बेल पर बाहर निकलने के बाद वो फिर अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर हथियार सप्लाई का धंधा कर रहा था। हत्या करने का इरादा हथियार तस्कर राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार को वो अपना पिछला हिसाब चूकता करने के लिए पहुंचा था।

 

जहां उसका इरादा एक व्यक्ति की हत्या करने का था। वही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पूछताछ में हथियार तस्कर और अपराधी राहुल कुमार सिन्हा और मो आशिफ ने मुंगेर के हथियार के कारखाने और बड़े तस्करों का नाम और मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। जिसके आधार पर पटना पुलिस ने मुंगेर पुलिस से कॉन्टेक्ट किया है। फिलहाल पटना पुलिस मुंगेर भी जाने का मन बना रही है।

यह भी पढ़े

यूपी डीजीपी किशोर ने कुंभ मेले में सभी VIP पास किए रद्द,VIP कल्चर पर लगा ब्रेक

वसंत पंचमी का पर्व 3 फरवरी सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई  जायेगी।

वन नेशन-वन लेबर कार्ड से श्रमिकों को मिलेगी पूरे देश मे सामाजिक सुरक्षा : संतोष कुमार सिंह

श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में महाकुभ को लेकर दर्शानार्थियों की संख्‍या बढ़ी, पढ़े किस दिन कितने श्रद्धालु आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!