सेवानिवृत्त कृषिकर्मी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

सेवानिवृत्त कृषिकर्मी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के  कृषि विभाग   के ई-किसान भवन में परिचारी कौशल किशोर लाल का सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने की।

कार्यक्रम का संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने किया। विदित हो कि कौशल किशोर लाल एक अप्रैल 1988 से बड़हरिया में नौकरी कर रहे हैं जो 37 वर्ष तक सेवा किये हैं।

कृषि परिवार बड़हरिया द्वारा इस समारोह में सभी अधिकारियों और कृषिकर्मियों ने सेवानिवृत्त कौशल किशोर का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र, कलम-डायरी, बैग,छाता,रामचरितमानस सहित अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बीएओ मनोज कुमार ने कौशल किशोर अपने कर्तव्य के प्रति हरदम सतर्क और सचेष्ट रहे।उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। वहीं सेवानिवृत्त कौशल किशोर लाल ने कहा कि बड़हरिया ने जितना प्यार उन्हें दिया है,उसे वे ताउम्र याद रखेंगे।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार, कृषि समंवयक अजीत कुमार,सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि समन्यवक, सभी किसान सलाहकार, प्रखंड लेखापाल, कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

रेल नेटवर्क विस्तार में 10% की गिरावट

महावीरी विजयहाता में प्रथम नामांकन परीक्षा संपन्न

सिधवलिया की खबरें : तीन वारंटी  गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!