पूरे हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणीयों का गठन : डॉ. इंदु बंसल

पूरे हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणीयों का गठन : डॉ. इंदु बंसल

पांच लाख रुपये की बीमा पॉलिसी के साथ जल्द होगा
सोनीपत में आयोजित हुई श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

पत्रकारों के हितों को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक संघ की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में आज सोनीपत में आयोजित हुई इस बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर साथ ही संगठन के विस्तार व पानीपत में आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन पर विचार विमर्श हुआ।

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ,नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए जिस में जल्द ही सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा

जिस के लिये सब से पहले सोनीपत से ले कर चंडीगढ़ तक की जिला कार्यकारिणीयों का गठन फरवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। इन जिलों में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला के साथ – साथ चंडीगढ़ यूटी भी शामिल है। इन सभी जिला कार्यकारणीयो के पदाधिकारियों को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा नियुक्ति पत्र,प्रेस पहचान पत्र,वाहन पास के साथ – साथ 5 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी देगा। इन जिलों की कार्यकारिणी के गठन के लिये सर्वसम्मति से एक माह का समय निर्धारित किया गया। साथ ही मार्च के महीने में पानीपत में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन को के कर भी विचार विमर्श किया गया,

संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द पत्रकारों के हितों को ले कर श्रमजीवी पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा व पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाएगा। जिन में मुख्य रूप से फ्री टोल टैक्स, कैशलेश बीमा योजना,पत्रकार सुरक्षा योजना,पत्रकारों को मिलने वाली पेंसन योजन का सरलीकरण व सस्ती दरों पर सामूहिक मकान योजना जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

डॉ. बंसल ने बताया कि साथ ही संघ बहुत जल्द संघ से जुड़े सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारीयों के लिए एक धार्मिक यात्रा का भी आयोजन करेगा जिस यात्रा के प्रमुख संघ के प्रदेश संग़ठन प्रचार सचिव प्रमोद कौशिक होंगे। बैठक में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक मलिक व महासचिव आर के नागर ने समस्त हरियाणा से आए श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन के साथ- साथ प्रदेश कार्यकारिणी के महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश संरक्षक डॉ. दर्शन लाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार व अनिल धीमान, प्रदेश सह- सचिव पंकज सिंगला व जरनैल रंगा, प्रदेश प्रचार सचिव प्रमोद कौशिक, करनाल जिला अध्यक्ष राजेश जिंदल, कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य संरक्षक देस राज भटनागर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेश राजपूत, जिला सोनीपत कार्यकारिणी सदस्य आनंद सैनी व प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल व सैकड़ो पत्रकार उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!