संस्कारों से युक्त शिक्षा ही बच्चों को बनाती है परफेक्ट- शांति सिंह

संस्कारों से युक्त शिक्षा ही बच्चों को बनाती है परफेक्ट- शांति सिंह

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के सीवान रोड में डीएवी पब्लिक स्कूल बड़हरिया के खानपुर से नये भवन में शिफ्टिंग को लेकर हवन-पूजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसकी अध्यक्षता डीएवी पब्लिक स्कूल समूह की एसिस्टेंट रिजनल अफसर बिहार जोन-बी शांति सिंह ने की। जबकि संचालन डीएवी पब्लिक स्कूल महाराजगंज के प्राचार्य विजय साहू ने किया।

इस मौके पर वैदिक और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सामूहिक हवन पूजन किया गया।मौके पर शांति सिंह ने कहा कि हम न केवल बच्चों में ज्ञान भरते हैं,बल्कि उनमें संस्कार भरकर अच्छा इंसान भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के उच्च पदों पर आसीन कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व डीएवी पब्लिक स्कूल के पूर्व वर्ती छात्र रहे हैं। इस मौके स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गान गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को अपनी ओर आकृष्ट किया और तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा, भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि,सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, धर्मनाथ सिंह, भुट्टू मुखिया, मीठू बाबू, फरीद अहमद सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 

साथ ही,प्राचार्य प्रशांत गिरि, कौशिक विश्वास,एसपी यादव, विनोद शंकर तिवारी, सीमा पांडेय सहित अन्य विद्यालयों के प्राचार्यों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डीएवी पब्लिक स्कूल बड़हरिया के प्रिंसिपल विनोद शंकर तिवारी ने किया।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  सिधवलिया  के तत्कालीन थानाध्यक्ष हरेराम कुमार को दी गयी विदाई  

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ट्राइसाइकिल सवार दिव्यांग  गंभीर रूप से हुआ घायल

बिहार का मोस्ट वांटेड प्रिंस पंजाब से गिरफ्तार, 1 लाख का था इनामी, जानिए क्राइम कुंडली

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 

 गोपालगंज में कुख्यात अपराधी मनीष यादव एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!