BRP कुबेर पांडे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

BRP कुबेर पांडे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी से अपराधी यशवंत गिरी कई मामलों में था फरार

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

देसी कट्टा और मादक पदार्थ बरामद

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में हुए बीआरपी कुबेर पांडे हत्याकांड का मुख्य आरोपी यशवंत गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कुख्यात अपराधी कई अन्य मामलों में भी फरार चल रहा था।

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था,पहाड़पुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि यशवंत गिरी क्षेत्र में देखा गया है।

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान यशवंत के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मादक पदार्थ भी बरामद किया। पुलिस ने अलग से प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। यशवंत गिरी न केवल कुबेर पांडे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, बल्कि पहाड़पुर सहित कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था।

यह भी पढ़े

 यूपी की प्रमुख खबरें : राष्‍ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है

तिरुपति लड्डू मामले में CBI ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

ट्रंप से मिलने को उत्सुक हूं- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!