विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी

श्रीनारद मीडिया, वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार समाज की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कल्याण ने युवाओं से आग्रह किया कि वे विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएं और अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे हरियाणा और देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन की स्मृति में मनाया जाता है।

कल्याण ने कहा कि यह दिन न केवल विज्ञान के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है, बल्कि समाज के विकास में विज्ञान की भूमिका को भी रेखांकित करता है। हमारे वैज्ञानिकों ने चिकित्सा, अंतरिक्ष, पर्यावरण, कृषि और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज, हमें विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने, युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!