पकड़ीडीह में विद्यालय का वार्षिकोत्‍सव मनाया गया

पकड़ीडीह में विद्यालय का वार्षिकोत्‍सव मनाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के ठाकुर ओम प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज सह टॉप एस एस स्कूल पकड़ी डीह का 13वी वार्षिकोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यतिथि पूर्व प्राचार्य सुदर्शन ठाकुर विशिष्‍ट अतिथि पूर्व प्राचार्य राम प्रवेश पंडित,संस्थापक सचिव डॉ ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वल्लित कर किया।

 

अर्चना अंजली पम्मी कशिश ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया बिद्यालय के निदेशक चन्दन कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस मौके पर बिद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया।अंशु निर्भया शिल्पी सुहानी सास बहू पर सुंदर नाटक प्रस्तुत की वही अर्चना वाह रे कलयुग के बेटवा गीत गाकर सबका मन मोह लिया।

 

इसी के साथ छात्र जाट जाटीन सामूहिक नृतय नाटक कथक नृत्य रिकॉडिंग डांस पर बच्चो ने एक से बढ़कर एक अपनी कला का मंचन किया।छात्रो को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य सुदर्शन ठाकुर ने कहा जो बच्चा स्कूल के मंचो पर अच्छा करते है वही बड़े मंचो पर दिखते है।

 

डॉ ओम प्रकाश सिंह ने कहा बच्चो के इस प्रतिभा से बिद्यालय के शिक्षको का संघर्ष दिखता है।बच्चो में प्रतिभा की कोई कमी नही होती है। अध्यक्षता चन्देश्वर पाण्डेय मंच संचालन हरिंदर प्रसाद ने किया वही चन्दन कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

इस मौके पर गजेंद्र सिंह रीमा कुमारी बिनय सिंह धर्मेन्द्र सिंह शैलेश कुमार सिंह प्रिंस कुमार जूही साक्षी समेत सैकड़ो छात्र अभिभावक मौजूद थे।

यह भी पढ़े

विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है

विद्यार्थियों के जीवन में माता – पिता का ससमय योगदान आवश्यक है- डॉ जगजीत पाण्डेय

भारत को जम्बूद्वीप क्यों कहा जाता हैं?

Leave a Reply

error: Content is protected !!