तीन बैंक खातों से 67 लाख की धोखाधड़ी:रोहतास में तीन साइबर बदमाश गिरफ्तार

तीन बैंक खातों से 67 लाख की धोखाधड़ी:रोहतास में तीन साइबर बदमाश गिरफ्तार

मास्टरमाइंड फरार; फर्जी खाते खोलकर की हेराफेरी

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

रोहतास साइबर थाना ने एक साइबर फ्रॉड के मामले में 3 शातिर को अरेस्ट किया है। डीएसपी स्वीटी सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में फर्जी खाते खोलकर बड़ी रकम की हेराफेरी की गई।जांच में पता चला कि पिछले दो महीनों में उत्कर्ष बैंक के एक खाते में 30 लाख और दूसरे खाते में 24 लाख रुपए जमा किए गए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में 13 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।

 

सभी खातों से जितनी राशि जमा हुई, उतनी ही तुरंत निकाल ली गई। इन खातों पर 12 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। 6 मार्च को पुलिस को साइबर ठगी की जानकारी मिली। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ा से फरार पुलिस ने करगहर प्रखंड के कुशडिहरा गांव के धनु कुमार और शिवसागर के निमियांग गांव के राम प्रवेश कुमार को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने नंदलाल कुमार और प्रवीण कुमार उर्फ गौतम कुमार के कहने पर खाते खोले थे।

 

गौतम कुमार ने मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार का नाम बताया, जो अभी फरार है। पासबुक और मोबाइल फोन जब्त पुलिस ने धनु कुमार, राम प्रवेश कुमार और चेनारी के प्रवीण कुमार उर्फ गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पासबुक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है,पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि उन्होंने दूसरे के कहने पर ये खाता खोला है।

यह भी पढ़े

बेतिया में सास ससुर ने की गला दबाकर विवाहिता की हत्या, विदेश में है पति, मचा हड़कंप

अंतर्राज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला जज ने महिलाओं को किया सम्मानित

सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

हिंदी विरोध की आग तमिलनाडु से कर्नाटक तक पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!