बदलते मौसम में सेहत का ख्याल जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के एडमिनिस्ट्रेटर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा ने कहा है कि बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। वर्तमान में सुबह एवं सायं को जहां ठंड महसूस होती है वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दिन और रात के तापमान में करीब 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के अंतर के कारण लोगों में सर्दी जुकाम और बुखार के अलावा गले में दर्द और थकान जैसी बीमारियां सामने आने लगी हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार लें चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों को खाना चाहिए, विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू का ज्यादा सेवन करें।
होली की मस्ती में रहें सतर्क।

होली की मस्ती के दौरान बाजार में होली के रंगों में कई तरह के केमिकल एवं मिलावट मिलती है जिससे त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए केमिकल वाले रंगों से बचने के लिए स्किन हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। पानी का सेवन बढ़ाएं, चेहरे और शरीर पर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग करें। होली से पहले सिर पर सरसों का तेल लगाएं, जिससे बालों को पोषण मिले और रंग आसानी से हट जाए। होली खेलने के बाद तुरंत रंग छुड़ाने की कोशिश न करें। अगर शरीर पर लाल धब्बे या खुजली हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!