महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही पर रेप करने का आरोप लगाया

महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही पर रेप करने का आरोप लगाया

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने सहकर्मी सिपाही पर होटल में रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने सिपाही असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FIR में क्या लिखा गया..

पीड़िता ने बताया आरोपी और उसकी एक साथ ड्यूटी थी।एक दिन वो अपनी ड्यूटी पर थोड़ी देरी से आई थी, जिस कारण अधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांग लिया। इसीलिए महिला दारोगा ने उस दिन शहर के किसी होटल में रुकने का मन बनाया, ताकि वो अगले दिन समय से अपने ऑफिस पहुंचे सके।

 

महिला दारोगा का कहना है कि उसका घर ड्यूटी स्थल से काफी दूर है, इसीलिए उसने उस समय ऐसा किया था।पीड़िता के मुताबिक ऑफिस का सारा काम आरोपी सिपाही ही करता था। इसीलिए उसने आरोपी सिपाही को होटल में उसके लिए कमरा बुक करने को कहा। आरोपी सिपाही असलम ने कहा कि उसने होटल में कमरा बुक करा दिया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपी, महिला को लेकर होटल गया और उसे कमरे में छोड़ दिया।

 

आरोप है कि रूम देखने के बहाने आरोपी भी उसके कमरे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया।पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े

होली आपसी मेलजोल बढ़ाने एवं दुश्मनों को भी गले लगाने का पर्व – एसपी सिटी

देश में 2050 तक 34 करोड़ बुजुर्ग होंगे,कैसे?

मैं हिंदी का कभी विरोध नहीं किया- पवन कल्याण

ये समय युद्ध का नहीं-पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!