छात्रा सानवी को दिल्ली में मिला शौर्य शक्ति सम्मान

छात्रा सानवी को दिल्ली में मिला शौर्य शक्ति सम्मान

श्रीनारद मीडिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हरियाणा

हांसी के एम. एम. इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को सृजनाभिनंदनम् 3 अलंकरण उत्सव 2025 में शौर्य शक्ति सम्मान से नवाजा गया। साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच को समर्पित यह उत्सव गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। सानवी को यह सम्मान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त करने पर दिया गया है।

कम उम्र में एशिया व इंडिया बुक में रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियां भी सानवी ने हासिल की हैं। आठवीं कक्षा की छात्रा सानवी को जिला प्रशासन हिसार भी स्वतंत्रता दिवस पर कृषि मंत्री जे पी दलाल द्वारा उसकी उपाधियों पर सम्मानित करवा चुका है। शौर्य शक्ति सम्मान उन्हें डॉ. संजीव पटजोशी आई.पी.एस.(डी जी पी), डॉ. दीपक पांडेय : सहायक निदेशक- केंद्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल, प्रोफेसर सुधा उपाध्याय, डॉ. हरि सिंह पाल सहित अन्य विशिष्ट गण उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से क्षेत्र व स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल प्रशासन के साथ-साथ सम्मानित जनों ने बालिका सानवी को बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!