जयराम महिला पॉलिटेक्निक तथा जयराम महिला बी. एड. कालेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

जयराम महिला पॉलिटेक्निक तथा जयराम महिला बी. एड. कालेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में छात्राओं ने व्यक्त किए विचार

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान सेठ हरिबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक एवं श्री जयराम महिला बी. एड. कालेज में संयुक्त रूप से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर दोनों संस्थानों की छात्राओं ने अपने अपने तरीके से सम्बोधन में सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विचार व्यक्त किए। साथ ही परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आभार व्यक्त किया कि वे ग्रामीण आँचल के बच्चों के लिए शिक्षा सहित देशभर में किस प्रकार भारतीय संस्कृति व संस्कारों के साथ संस्कृत भाषा का भी प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

इस मौके पर जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जयराम महिला बी. एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य व प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्राध्यापिकाएँ एवं अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!