सीवान  में  अपराधियों द्वारा लूटे  चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

सीवान  में  अपराधियों द्वारा लूटे  चार लाख का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

बिहार के कटिहार जिला के  कोढ़ा थाना पुलिस ने सिवान जिले के तीन अलग-अलग मामलों में छिनतई की गयी 4 लाख राशि बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित अमर कुमार पिता बैजनाथ पासवान, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज, वार्ड नं-01 को गिरफ्तार कर सिवान पुलिस को सौंप दिया. सिवान जिले में पचरुखी सराय थाना और मुफ्फसिल महादेवा थाना क्षेत्र में लूटपाट की तीन घटनाएं हुई थी.

 

पुलिस जांच के बाद पता चला कि इन वारदातों में कटिहार जिले का एक अपराधी शामिल था. कोढ़ा थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमर कुमार को धर दबोचा और उसके पास से 4 लाख रुपये बरामद कर लिया.

 

पचरुखी सराय थाना, सिवान कांड संख्या 151/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना सिवान कांड संख्या 138/25 छिनतई राशि 1,75,000, मुफ्फसिल महादेवा थाना, सिवान, कांड संख्या 142/25 छिनतई राशि 50,000 राशि अमर कुमार, पिता बैजनाथ पासवान को गिरफ्तार कर छिनतई राशि बरामद कर सिवान पुलिस को सौंप दी गयी.

 

यह भी पढ़े

दो लूटकांडों में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

घर-घर में की जाने वाली अन्नपूर्णा नवमी पूजा 5 अप्रैल शनिवार को होगी।

मुस्लिम देशों में कैसे होती है वक्फ संपत्ति की देखरेख?

बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की मांग तेज हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!