रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में अखंड रामचरितमनास पाठ का आयोजन

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में अखंड रामचरितमनास पाठ का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में बासंतिक नवरात्रि उत्सव के पवित्र दिवस पर आदि शक्ति मां दुर्गा के श्री चरणों में रामचरित्र मानस पाठ का अखंड पाठ चौबीस घंटे का शुभारंभ पुस्तकालय के विद्वान आचार्य पंडित धर्मनाथ पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

वही दूसरी ओर पुस्तकालय परिवार के सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि पिछले साल से बासंतिक नवरात्र उत्सव मनाने का कार्य शुरू हुआ जो इस वर्ष भी आयोजित किया गया है।

सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे भवन्तु निरामया के जय घोष को लेकर पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार अग्रसर हैं।

 

कार्ययोजना को विस्तारित करते हुए अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि बलिदानियों की भूमि बंगरा में धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य अनवरत जारी रहेगा जिसके फलाफल से सामाजिक सरोकार की जड़े मजबूत होती है।

 

मौके पर उप मुखिया कौशल्या देवी, भास्कर कुमार, मनु सिंह, सुहानी भास्कर, योगेश्वर पाण्डेय, भागवत पाण्डेय, तुषार कुमार सिंह सहित कई मानस पाठ भक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बिहार एजुकेशन सम्मिट, सीजन 2 सह बिहार शिक्षा रत्न सम्मान आयोजित

24 घंटे भी न चल पाया समझौता.. पति ने जताई हत्या की आशंका तो कमजोर हुई रिश्ते की डोर

श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता मे दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने सम्राट अशोक की 2359वीं जयंती मनायी 

मशरक की खबरें :   गेहू की फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान

फाइलेरिया की दवा से वंचित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खिलायी गयी दवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!