Headlines

विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रहना होगा स्वस्थ : तजेन्द्र सिंह गोल्डी

विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रहना होगा स्वस्थ : तजेन्द्र सिंह गोल्डी

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

भाजपा के जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह ने साई के फिट इंडिया फिटनेस अभियान का किया शुभारंभ।
भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई साइकिल रैली को दी हरी झंडी।
साई की तरफ से जिला अध्यक्ष को किया सम्मानित।

भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा। इस प्रदेश के नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे फिट इंडिया फिटनेस अभियान में भाग लेना होगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी रविवार को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में भारतीय खेल प्राधिकरण व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि बतान, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष घुमन सिंह किरमच, पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, डीएसओ मनोज कुमार,

साई के वरिष्ठ प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरमीय ने हरी झंडी देकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस साईकिल रैली ने साई सेंटर और आस- पास के क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेल कूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेल कूद गतिविधियों के साथ- साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साईकिलिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है। इस फिट इंडिया अभियान मेें प्रत्येक व्यक्ति को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने ककहा कि फिट इंडिया अभियान के साथ जुडकऱ नागरिक अपने आप को स्वस्थ बना सकता है। इसलिए इस अभियान के साथ सभी को जुडऩा चाहिए।

साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ प्रत्येक वर्ग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के अंत में साई की तरफ से जिला भाजपा अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह,हॉकी प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर, साईकिलिंग कोच कोमल नेहरू युवा केन्द्र से कांता रानी, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!