मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है तो आत्मा को नया जन्म देता है : महंत जगन्नाथ

मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है तो आत्मा को नया जन्म देता है : महंत जगन्नाथ

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की व शिवलिंग पर अभिषेक किया

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं शिवलिंग पर अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।

ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है, तब वह आत्मा को नया जन्म देता है। यह जन्म बाहर नहीं, भीतर घटता है। उन्होंने कहा कि सत्य की पहली किरण फूटती है।

मनुष्य को खुद ही जीवन में सत्यता का अहसास होता है। इस अवसर पर श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (साध्वी प्रकोष्ठ) की प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीपक, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी, मुलखराज आनंद, रेखा आनंद, नीलम गुप्ता, राधे श्याम तथा मोहन सिंह इत्यादि भी पूजा में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!