मशरक में 9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में प्रवचन में श्रोताओं की उमड़ी भीड़

मशरक में 9 दिवसीय रूद्र महायज्ञ में प्रवचन में श्रोताओं की उमड़ी भीड़

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

 


सारण जिला के मशरक के देवरिया गांव अवस्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन प्रवचन सुनने के लिए भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला अपने प्रवचन के उद्घोष के दौरान महिला कथा वाचिका साक्षी सरकार ने कहा शिव सृष्टि करता एवं, संरक्षक एवं संहारक दोनों हैं।शिव को अनेक नामों से जाना जाता है।

महादेव,महाकाल , आदि देव। शिव की महिमा और शक्ति की व्याख्या करना सम्भव नही है।वे ब्रह्मांड के मूल है, जिनमें से सब कुछ उत्पन्न होता है और फिर उनमें ही विलीन हो जाता है।शिव को शून्य,खालीपन और अनन्त के रुप में भी देखा जाता है।उनके अन्दर अनन्त शक्ति और ज्ञान समाया हुआ है। मानना है कि शिव से बढ़कर कोई वैश्विक नहीं है क्योंकि वे ही सब कुछ है।शिव के दर्शन और उनके ज्ञान का अनुसरण कर ख डसभी भक्त जीवन के अर्थ को समझकर मोक्ष प्राप्तकर सकते हैं।

 

शिव जो प्रकृति एवं जीव के बीच में संतुलन स्थापित करने का संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में आज हमारा समाज विषय के विष से लिपटकर के दुराचारी व्यय विचारी बनते जा रहा है।उन सभी को समाप्त करने का संदेश हमारे शिव के स्वरूप में छुपा हुआ है।

 

मौके पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के सदस्य प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजित सिंह, नागेन्द्र सिंह,उदय सिंह,जीतन सिंह, भृगुनाथ सिंह,पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कमलेश तिवारी, शिक्षक मुकुल सिंह, पूर्व शिक्षक हरेंद्र सिंह,तारकेश्वर सिंह, चुनमुन बाबा,हवलदार सिंह, अजित सिंह राकेश सिंह ,मुख्य रूप से उपस्थित थे।श्री रूद्र महायज्ञ के प्रारंभ होते ही पूरे गाँव का माहौल भक्तिमय बन गया है। महायज्ञ के संचालक श्री श्री 108 श्री संत द्वारिका दास फलाहारी जी महाराज की अगुआई मे आयोजित सभी कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

यह भी पढ़े

भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है,क्यों?

भारत के एक्शन से पाकिस्तान बौखला गया है,क्यों?

कितने पकिस्तानियों ने छोड़ा भारत?

टीवी पर लाहौर जीत लिया, ज़मीन पर आँसू बहा दिए : प्रियंका सौरभ

महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!