अब हरियाणा में नई पीढ़ी की सोच के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

अब हरियाणा में नई पीढ़ी की सोच के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने टटोली पुराने कांग्रेसियों की नब्ज

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

अगर सब कुछ ठीक चला तो जल्द ही हरियाणा में कांग्रेस नई पीढ़ी की सोच को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। यह खुलासा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र में एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया। चौधरी वीरेंद्र सिंह गोवा अधिवेशन में हुए कांग्रेस के निर्णय के अनु, हरियाणा में पुराने कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने के लिए निकले हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को वह कुरुक्षेत्र में अपने पुराने मित्र स्वर्गीय विश्वपाल गोयल टिक्कू के प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे थे।

पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बेशक कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव हार गई है, लेकिन प्रदेश में पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागृत किया जाएगा और फिर विधानसभा व खंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागृत किया जाएगा। इस प्रकार अगले चुनाव तक टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी।

चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश में जाति आधार पर जो भाईचारे को नुकसान पहुंचा है वह बहुत गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के नाम पर काम नहीं हुआ है। सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के कारण रोजगार में भारी कटौती हुई है कांग्रेस इस विषय पर ध्यान देगी। दुनिया में एआई के बढ़ते प्रचलन को लेकर चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान के इंजीनियर बड़ी विशेषज्ञता से इस पर काम कर रहे हैं। इसके साथ नई संभावनाओं के द्वारा भी खुलेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद और अमानवीय घटना है, लेकिन इसका एक अच्छा परिणाम यह आ रहा है की पहली बार कश्मीरी लोग भी आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़े हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ बलजिंदर मलिक रादौर, चौधरी गजे सिंह, चौधरी रघबीयर सिंह संधू, रणधीर, हथीरा, विशाल सिंगला, नितिन गोयल, माणिक गोयल, भीम चावल, अशोक शर्मा और बार काउंसिल कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान परीक्षित मदान सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!