दाउदपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ः गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
सारण जिला के दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दाउदपुर बाजार में चार व्यक्तियों के द्वारा नकली नोट बनाने के आशय से कागज को नोट के आकार में नाप कर काटा जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दाउदपुर थाना टीम द्वारा दाउदपुर बाजार में उक्त बताए स्थल पर पहुँच कर छापामारी किया ।
छापामारी के क्रम में चार व्यक्तियों को कागज को नोट के आकार में नाप कर काटते पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। तत्पश्चात उक्त स्थल की तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में उक्त स्थल से 500 रुपये का नोट कागज के बन्डल के ऊपर रबर से लपेटा हुआ, एक अन्य 500 रुपए का नोट साइड में कागज के साथ रखा हुआ एवं 500 नोट के आकार में काटा हुआ कागज का बन्डल को विधिवत जब्त कर पकड़ाये चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 1. अमित कुमार सिंह पे० शारदा सिंह सा बांगर थाना दाउदपुर जिला सारण द्वारा हम लोगों को फोन करके नोट के आकार में नापकर कागज को काटने हेतु बुलाया गया था और इसके बदले हमलोगों को पैसे दिया जाता था। पहले भी इनके द्वारा ऐसा काम किया गया है। इस संबंध में दाउदपुर थाना कांड सं0-100/25, दिनांक-03.05.25 दर्ज किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. प्रवीण कुमार, पिता- ज्ञानेश्वर प्रसाद, साकिन-दुमदुमा, थाना-दाउदपुर, जिला-सारण।
2. आदित्य राज, पिता-सुनील राज, साकिन दुमदुमा, थाना-दाउदपुर, जिला-सारण।
3. गौरव कुमार, पिता-लालकिशोर सिंह, साकिन-दुमदुमा, थाना-दाउदपुर, जिला-सारण।
4. अमित कुमार, पिता-शारदा सिंह, साकिन-बंगरा, थाना-दाउदपुर, जिला-सारण।
> जप्त सामानों की विवरणी :-
1 . पाँच सौ का नोट-02, 2. दो सौ का नकली नोट-1, 3. नोट के आकार में काटा गया कागज का टुकड़ा-350 पीस, 4. मोबाइल-02
यह भी पढ़े
स्वागत में गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह न लेने का प्रण किया है- केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल
अरब सागर में भारतीय नौसेना सतर्क स्थिति में है
स्वागत में गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह न लेने का प्रण किया है- केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल
नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी झलक उठी।
नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी झलक उठी।