पूर्व सांसद उदय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

पूर्व सांसद उदय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर,सारण (बिहार):

जन सुराज पार्टी ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके इस महत्वपूर्ण चयन से न केवल बिहार, बल्कि देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सारण-वैशाली क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रियरंजन युवराज ने पूर्व सांसद उदय सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट कीं।

प्रियरंजन युवराज ने कहा कि उदय सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा जन सरोकारों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि उदय सिंह के पास वर्षों का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा का लंबा इतिहास है, जो पार्टी को आगामी चुनावों में उल्लेखनीय सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

युवराज ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी का उद्देश्य प्रदेश के विकास, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ संगठन को सशक्त बनाने के कार्य में जुट जाएं तथा जनता के विश्वास को जीतने के लिए सतत प्रयास करें।

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें :   केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का हुआ स्वागत

बहुत शातिर है जासूस ज्योति: न खाई, न सोई, सवालों पर साधी रही चुप्पी

कलियुगी मां ने ममता को किया कलंकित, प्रेमी के लिए बेटे को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सीवान की खबरें :  भागर और कचनार में   महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित 

राजकुमार शुक्ल की जिद ने गांधी जी को मोतिहारी आने के लिए किया मजबूर

मिजोरम बना देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य- शिक्षा मंत्रालय

एसडीएम पिंडरा को हटाने की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन हुआ तेज

ज्योति तो एक बानगी है इस तरह तो कई और पड़े हुए हैं

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!