कबड्डी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरनाटाड़ बना चैंपियन

कबड्डी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरनाटाड़ बना चैंपियन
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली  प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनाटाड़ में मशाल 2024 के तहत विविध खेलों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमृता कुमारी एवं शिक्षक संजय कुमार यादव द्वारा फीता काट कर किया गया।

खेल का प्रारंभ कबड्डी बालिका वर्ग से हुआ,जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरनाटाड़ की छात्राओं ने फाइनल में राजकीय मध्य विद्यालय ककरीयाडीह को पराजित करते हुए चैंपियन बनी।

सौ मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में अमृता कुमारी प्रथम,बालक में आयुष कुमार प्रथम स्थान हासिल किए। साठ मीटर की दौड़ में बालक गोल्डन यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद में आकाश कुमार प्रथम स्थान हासिल किए।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अभिषेक कुमार ने किया। सभी खेलों का सफल आयोजन खेल शिक्षक योगेंद्र यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मशाल 2024 के अंतर्गत आयोजित विविध खेलों में विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापिका अमृता कुमारी और शिक्षक संजय कुमार यादव के करकमलों से मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा,   जयप्रकाश सिंह,संजय कुमार,जितेंद्र राम,राजू प्रसाद,साबिर अली,तिरेंद्र सिंह,कृष्णा सिंह द्वारा किया गया। आयोजन में आदित्‍य द्विवेदी, प्रिन्स तिवारी,गुंजन कुमारी,पंकज यादव, मो फैजल सर, नीतु रानी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!