भारतीय जनता पार्टी अमनौर दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक में सगठन की मजबूती पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी अमनौर दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक में सगठन की मजबूती पर चर्चा

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, मृत्‍युंजय तिवारी/अमनौर, सारण (बिहार):

 

भारतीय जनता पार्टी अमनौर दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक रायपुरा हाई स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत महापुरुषो के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके एवं वन्दे मातरम् के साथ शुरू हुई। मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया। बैठक का संचालन मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने किया।

 

क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हमें कैसे सभी बूथों को जीतने के लिए कार्य करना है। हमारा बूथ कैसे मजबूत हो इसके बारे मे मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को बताया गया। प्रदेश से आए युवा मोर्चा के प्रवक्ता कमलेश मिश्रा द्वारा आगामी 29मई को पटना मे आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आपरेशन सिंदुर के सफलता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक मे युवा मोर्चा के महामंत्री सुजीत सिंह प्रियदर्शी, मंडल महामंत्री संपत गिरी, संजय शर्मा, कोशाध्यक्ष अजय ओझा, आइटी सेल कुंदन कुमार, विजय सिंह, राजकुमार महतो, जितेन्द्र सिंह, अमरनाथ सिंह, शैलेश गुप्ता, दिलिप व्याहुत के साथ-साथ सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।

यह भी पढ़े

अमनौर में पाँच दिनों के अंदर आधा दर्जन घरों में करोड़ों की चोरी

मॉडल सदर अस्पताल सीवान में संचालित एसएनसीयू कमजोर नवजात शिशुओं के इलाज में किसी वरदान से कम नहीं

“शारीरिक शिक्षा का इतिहास, सिद्धांत एवं आधारभूत संरचना” नामक पुस्तक का बिहार खेल विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ विमोचन:

एसडीएम पिंडरा की बड़ी बोल अपनी निजी जमीन से रास्ता दो तब धर का निर्माण करो

भेल्दी के मलाही में शिव मंदिर का किया गया शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!