Headlines

मशरक की खबरें : सर्पदंश से मृत व्‍यक्ति के परिजन को  सीओ ने सौपा चेक

मशरक की खबरें : सर्पदंश से मृत व्‍यक्ति के परिजन को  सीओ ने सौपा चेक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सीओ सुमंत कुमार ने सर्पदंश से मृतक के आश्रित को मुवाअजा का चेक सौंपा। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि पंचखंडा गांव निवासी निकेश मांझी की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई। उनके निकटम आश्रित को आपदा अनुग्रह अनुदान राशि 4 लाख रुपये का चेक आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रदान किया गया।

 

 

जिलास्तरीय जांच टीम ने जिले में दर्ज शिकायतों को लेकर सीएचसी मशरक का किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य का जिलास्तरीय जांच टीम ने शुक्रवार को विभिन्न दर्ज कराई गई अनियमितताओं को लेकर जांच-पड़ताल की। जांच टीम में जिलास्तरीय मलेरिया पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह और एनसीडीओ डॉ रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की।

 

जिला मलेरिया पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सीएचसी मशरक के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर दर्ज कराई गई शिकायतों पर जांच के वे पहुंचे हैं और उनके द्वारा गहनता से जांच पड़ताल की गयी उन्होंने कहा कि जो भी जांच रिपोर्ट होंगी वह जिले को सौंप दी जाएंगी।

 

आपकों बता दें कि बीते सप्ताह पहले भी सीएचसी मशरक में विभिन्न लोगों के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर भी राज्यस्तरीय जांच टीम में उप सचिव स्वास्थ्य के द्वारा जांच की गयी हैं। आपकों बता दें सीएचसी मशरक में चिकित्सक के ड्यूटी से गायब रहने समेत विभिन्न अनियमितता के बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच-पड़ताल हो रहीं हैं।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!