सिक्किम का भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ अद्भुत है

सिक्किम का भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ अद्भुत है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रधानमंत्री ने भारतीय संघ में सिक्किम के एकीकरण की 50वीं वर्षगाँठ पर बधाई दी, जो 16 मई, 1975 को भारत के 22वें राज्य के रूप में उसकी आधिकारिक मान्यता को चिह्नित करता है।

भारत में सिक्किम के एकीकरण से जुड़े प्रमुख तथ्य क्या हैं?

  • राजशाही पृष्ठभूमि: सिक्किम एक वंशानुगत राजतंत्र था, जहाँ वर्ष 1642 से 1975 तक चोग्याल वंश का शासन रहा था।
  • सिक्किम की स्वायत्तता: ब्रिटिश शासन काल और स्वतंत्र भारत के प्रारंभिक वर्षों में सिक्किम ने अपनी स्वायत्तता बनाए रखी। इसके लिये कई संधियाँ हुईं:
    • तुमलोंग संधि (1861): इस संधि के तहत सिक्किम ब्रिटिश भारत का एक संरक्षित राज्य बन गया।
    • तितलिया संधि (1817): इसने ब्रिटिश अधिकारियों को सिक्किम में कई वाणिज्यिक और राजनीतिक अधिकार प्रदान किये।
    • कलकत्ता संधि (1890): इसमें सिक्किम-तिब्बत सीमा का सीमांकन किया गया था, जिस पर वायसराय लॉर्ड लैंसडाउन और तिब्बत में किंग चीन के इंपीरियल एसोसिएट रेजीडेंट ने हस्ताक्षर किये थे।
      • इसकी पुष्टि ल्हासा कन्वेंशन (1904) द्वारा की गई।
    • भारत-सिक्किम संधि (1950): इस संधि के अनुसार सिक्किम एक भारतीय संरक्षित राज्य बन गया। भारत को रक्षा, विदेश नीति और संचार का नियंत्रण मिला, जबकि सिक्किम को आंतरिक स्वायत्तता प्राप्त रही।
  • भारत के साथ विलय: वर्ष 1975 में एक जनमत संग्रह हुआ जिसमें पात्र मतदाताओं के दो-तिहाई ने भाग लिया और उनमें से 97% ने राजशाही को समाप्त कर भारत में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।
    • 35वाँ संशोधन अधिनियम, 1974: सिक्किम का संरक्षक राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया और सिक्किम को भारत का ‘सहयोगी राज्य’ (Associate State) घोषित किया गया। 
    • 36वाँ संशोधन अधिनियम, 1975: इसने सिक्किम को भारत का पूर्ण राज्य बना दिया।

सिक्किम के बारे में मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • परिचय: सिक्किम गोवा के बाद भारत का सबसे छोटा राज्य है और यह भारत के पूर्वी हिमालय में पूर्वोत्तर भाग में स्थित है।
    • यह उत्तर और पूर्वोत्तर में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व में भूटान, दक्षिण में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में नेपाल से सीमाएँ साझा करता है।
  • नवीनतम विकास: सिक्किम के सोरेंग ज़िले को भारत के पहले जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये पेलिंग रोपवे का उद्घाटन किया गया, जो सिक्किम को एक वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।
    • उल्लेखनीय है कि सिक्किम वर्ष 2016 में विश्व का पहला पूर्णतः जैविक राज्य बन गया।

Sikkim

  • भूगोल: 
    • पर्वत: भारत की सबसे ऊँची चोटी और विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत कंचनजंगा सिक्किम में स्थित है।
    • नदियाँ: सिक्किम में तीस्ता नदी और उसकी सहायक नदियाँ जैसे- रंगीतल्होनकतलुंग और लाचुंग बहती हैं। तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है।
      • तीस्ता नदी जल विवाद भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे विवादास्पद मुद्दों में से एक है।
    • ग्लेशियर: ज़ेमू ग्लेशियर, ल्होनक ग्लेशियर, चांगसांग ग्लेशियर, बोकटोक ग्लेशियर आदि।
    • झील: त्सोम्गो झील (चांगू झील), मेनमेचो झील, बिदांग चो झील, गुरुडोंगमार झील आदि।
    • दर्रे: नाथू ला, जेलेप ला, डोंगखा ला, चिवाभंजंग दर्रा।
  • जैवविविधता: सिक्किम देश के भौगोलिक क्षेत्र का मात्र 0.2% भाग कवर करता है, जिसमें प्रचुर जैवविविधता है और इसे पूर्वी हिमालय में एक हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है।
    • वनस्पति: ओक, चेस्टनट, रोडोडेंड्रोन, मैगनोलिया, जापानी देवदार, टूना, कैस्टानोप्सिस आदि।
    • जीव-जंतु: हिमालयी गिलहरीलार्ज पाम सिवेटयेलो थ्रोट मार्टनफ्लाइंग स्कुइर्रेल, बार-हेडेड गीज़, भारतीय कछुआ, गोल्डन सैफायर, रेड पांडा, ब्लू शीप, गोरल, तिब्बती एंटलोप।
    • संरक्षित क्षेत्र: कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (विश्व धरोहर स्थल (वर्ष 2016), बायोस्फीयर रिज़र्व (वर्ष 2018)), फम्बोंग ल्हो अभयारण्य, वर्से रोडोडेंड्रोन अभयारण्य, मेनम अभयारण्य, पंगोलखा वन्यजीव अभयारण्य आदि ।
  • यह भी पढ़े……
  • भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन निर्मित बाँध का प्रभाव
  • बिहार में चुनाव से पहले अति पिछड़ा आयोग बनाया गया है
  • क्या बिहार चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!