पिक-अप की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

पिक-अप की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर,छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण जिला के   मांझी थाना क्षेत्र के सिसवन मुख्य मार्ग पर मटियार हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को पिकअप की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गोडा गांव निवासी अनुज मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊषा देवी रिविलगंज क्षेत्र के गोरिया छपरा से कान का इलाज कर घर लौट रही थीं। मटियार हाई स्कूल के पास वह शौच के लिए बाइक से उतर रही थीं, तभी तेज रफ्तार पिक-अप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सुमन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मांझी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका अपने पीछे छह बेटियां व एक बेटा छोड़ गई हैं। परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़े

किसान कल्याण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला हिंदू महासभा युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

“बिहार बदलाव यात्रा” के दौरान मढ़ौरा पहुंचे प्रशांत किशोर, डॉ. नूतन कुमारी ने किया भव्य स्वागत

विश्व कछुआ दिवस क्यों मनाया जाता है?

सिक्किम का भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ अद्भुत है

भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन निर्मित बाँध का प्रभाव

बिहार में चुनाव से पहले अति पिछड़ा आयोग बनाया गया है

क्या बिहार चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!