सीवान की खबरें :  घूरघाट में  पीने के पानी की समस्या ने ग्रामीणों  परेशान

सीवान की खबरें :  घूरघाट में  पीने के पानी की समस्या ने ग्रामीणों  परेशान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के घूरघाट पंचायत में पीने के पानी की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। इस संबंध में स्थानीय निवासी दुखी साह ने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई सुचारू ढंग से नहीं हो रही है, जिसके चलते गर्मी के मौसम में पीने के पानी को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते हैंडपंप से भी पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या और भी बढ़ गई है।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जब इस समस्या से अवगत कराया गया, तो उन्होंने आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पानी की सप्लाई को सुचारू किया जाए, ताकि उन्हें गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी की समस्या का समाधान होने से उनके जीवन में काफी राहत मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से कर सकेंगे।इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार समस्या का समाधान कब तक होता है और ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा कब तक मिल पाती है।

 

बाइक से गिरकर   बच्चा घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर सिवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी शिव बहादुर सिंह का पुत्र अंकुर कुमार सिंह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।

 

 

मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव निवासी अर्जुन प्रसाद का पुत्र सुरेश यादव व थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी राम प्रवेश गिरी का पुत्र राजेंद्र गिरी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।

 

रिश्तेदारी में आए युवक बाइक के धक्का से घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में रिश्तेदारी में आए युवक बाइक के धक्का से घायल हो गया।घायल दाउदपुर थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी हरदयाल महतो का पुत्र विजय कुमार महतो है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को जानकारी दी।

 

जमीन विवाद में हुई मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
आपसी जमीन विवाद में मारपीट दो लोग घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी इंग्लिश ठाकुर का पुत्र राजन ठाकुर व बुची साह का पुत्र राम प्रीत साह शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

क्या भीड़ का पहले से अनुमान नहीं था- हाईकोर्ट

सात प्रधानमंत्रियों ने पूरा करने की कोशिश की लेकिन सफलता पीएम मोदी को मिली,कैसे?

“किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना, बीज से लेकर बाज़ार तक किसानों को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है” – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नारी शक्ति के लिए नई गति, महिला सशक्तिकरण के 11 वर्ष

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार देश में अव्वल; 90% से अधिक स्वास्थ्य संस्थान हुए लगभग पेपरलेस

स्वर्ण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री का मशरक में हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!