सीवान की खबरें : पुण्यतिथि पर अष्टयाम सह संकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के बलेथरी में मंगलवार को दिवंगत समाजसेवी राम देनी साह के दूसरा पुण्यतिथि के अवसर पर अष्टयाम सह संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। इस धार्मिक अवसर पर श्रद्धालुजनों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित समाधि स्थल से निकल कर जरती माई मंदिर पहुंचा।
जहां पंडित राजा पांडेय व अन्य सहयोगियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय पवित्र दाहा नदी से जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। ततपश्चात दो दिवसीय अष्टयाम सह संकीर्तन की शुरुआत की गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
वही डीजे, बैंड-बाजों एवं गाजे-बाजे के साथ यात्रा को भव्य रूप दिया गया। यात्रा का नेतृत्व स्थानीय संतों, पुजारियों एवं ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों ने किया। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि यह अष्टयाम सह संकीर्तन दो दिनों तक चलेगा। जिसमें विभिन्न भागों से आए कीर्तन मंडलियाँ भाग लेंगी। प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान नाम का संकीर्तन किया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
मौके पर यजमान धर्मेंद्र साह व उनकी पत्नी के अलावे शुकुल साह, परमात्मा साह, पवन साह, अशोक साह, मोहन साह, शंकर साह, शम्भु साह, विमलेश कुमार, विशाल कुमार, शनि कुमार साह, राहुल साह, सोनू साह, मिथिलेश कुमार सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवासी भारत राम की पत्नी शिवमती कुंवर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पास से 19 लीटर शराब बरामद किया है।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जानकारी दी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी महिला को न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही है।
शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर निवासी सेराजुद्दीन सिद्दीकी और राजू चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया।
वारंटी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी उमेश्वर प्रसाद उर्फ चिल्लर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने मंगलवार को जानकारी दी।
दो बच्चों के विवाद को सुलझाने गए एक युवक को महंगा पड़ गया
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में मंगलवार को दो बच्चों के विवाद को सुलझाने गए एक युवक को महंगा पड़ गया। झगड़ा छुड़ाने के चक्कर में युवक और बच्चों के परिजनों के बीच विवाद हो गया, जिससे चाकूबाजी की घटना हो गई।घायल युवक की पहचान रामसूरत बैठा के पुत्र धीरज कुमार बैठा के रूप में हुई है। युवक के सिर और हाथ में चाकू लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया और घायल युवक को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धीरज कुमार बैठा को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े
कट्टा, कारतूस और कटर लेकर बैठे थे अपराधी…तभी पहुंची पुलिस की टीम, चार गिरफ्तार
लूट व डकैती कांड के दो अपराधी गिरफ्तार
गैस लदे ट्रक ने साइकिल सवार मासूम को कुचला, मौत
सीवान में निगरानी के हाथों क्यों पकड़ा गया घूसखोर राजस्व कर्मी
कानूनगो ने पैमाइश के नाम पर पीड़ित से लिया पंद्रह हजार घूस, गिरफ्तार
गालीबाज जलालपुर थानाध्यक्ष ने सीओ सिटी को सुनाई झूठी दास्तान
गालीबाज थानाध्यक्ष ने पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फसाने की दी धमकी