सीवान की खबरें :  महाशिवराात्रिको लेकर शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड

सीवान की खबरें :  महाशिवराात्रिको लेकर शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित महेंद्र नाथ मंदिर और प्रखंड क्षेत्र के अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महेंद्र नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने भगवान शिव की आराधना की और अपने आराध्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया था।

 

फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में छितौली गांव निवासी विष्णु देव यादव, विनोद यादव और शैलेश यादव शामिल हैं।चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि ये आरोपी मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 

 

पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रखंड कर्मियों ने बताया कि सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।अब आगे की प्रक्रिया के अनुसार चुनाव आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी विष्णु देव यादव का पुत्र रवीश कुमार यादव है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

मारपीट की घटना में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी शम्भू प्रसाद की पत्नी मालती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मुख्‍य सड़क पर पशु को बचाने के दौरान बाइक सवार घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन माझी मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक आवारा पशु से बचाव करने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव के रहने वाले उपेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टर ने घायल युवक की मरहम पट्टी की और उसकी स्थिति को स्थिर बताया।

 

सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय गांव का निवासी संजय सिंह का पुत्र रूपेश कुमार सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया और उसकी स्थिति को स्थिर बताया।

 

 

वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिवान जिले के गोरिया कोठी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त किया। गोरिया कोठी बाजार से वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो स्कॉर्पियो से 90 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शशिकांत प्रसाद और बबलू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

 

भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक  आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिवान भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।बैठक में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़े

पायल अरोड़ा : जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

महिला की हत्या से हड़कंप, दरवाजे पर सो रही थी, अपराधियों ने सिर और पीठ में मारी गोली

डिक्की तोड़कर चोरी किये पांच लाख रुपये के साथ उच्चका गिरफ्तार

गया जी की खबरें :   पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टॉप 10 कुख्यात अपराधी सुदय यादव गिरफ्तार, दर्जन भर केस में थी तलाश

बिहार सरकार ने  सात IPS अधिकारियों को किया तबादला

खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!