मशरक की खबरें :  डॉक्टर्स डे पर मशरक में विशेष कार्यक्रम आयोजित, चिकित्सक हुए सम्मानित

मशरक की खबरें :  डॉक्टर्स डे पर मशरक में विशेष कार्यक्रम आयोजित, चिकित्सक हुए सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

 

सारण जिला के मशरक सीएचसी में डॉक्टर्स डे पर प्रभारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डॉ एस के विधार्थी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुएं। वहीं प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने चिकित्सक डॉ अनिल कुमार , डॉ प्रभुनाथ ओझा , डॉ शैलेन्द्र सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह , डॉ एस के विधार्थी , डॉ ललिता कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर सीएचसी परिसर में केक काटकर और सभी को मिठाई खिलाई गई। प्रभारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया वहीं सभी को बताया गया कि हम केवल मरीजों के रोग का इलाज ही नहीं करते हैं बल्कि मरीजों में जीवन की आशा भी जगाते हैं। वहीं अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक समाज की रीढ़ है।

 

एक शब्दों में घर परिवार की चिंता छोड़ कर जनता की सेवा कर रहे डॉक्टरों को भगवान का रूप बताया। प्रभारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि डॉक्टरों को भी मानसिक और भावनात्मक समर्थन की जरूरत होती है।मौके पर शिव कुमार साह सहित अन्य मौजूद रहें।

 

 

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को मिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रेशमी प्रकाश को पानापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बीआरसी परिसर के कार्यालय में सौंपा गया। बता दें कि बीते कई माह से पानापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में था। जिसको लेकर ज़िले के निर्देशानुसार वैकल्पिक व्यवस्था होने तक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रेशमी प्रकाश ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगी।

पानापुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी से चार्ज लेने के बाद उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप का प्रभार हमें दिया गया है।मेरा प्रयास होगा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाया जाए एवं सरकार की सोच पर खरा उतरा जाय। वहीं उन्होंने सभी शिक्षकों को मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि सभी विद्यालय समय से जाए और बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। मौके पर शिक्षक संतोष सिंह , इरशाद खान समेत अन्य मौजूद रहें।

 

मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान में बीडीओ को बीएलओ ने सौंपा गणना प्रपत्र

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के बीडीओ कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ अरूण कुमार पाठक उर्फ विक्की बाबा ने बीडीओ पंकज कुमार को गणना प्रपत्र सौंपा।

मौके पर बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि सभी इस विशेष अभियान में सहयोग करें और सभी अपना अपना गणना प्रपत्र बीएलओ से प्राप्त करके या स्वयं डाउनलोड कर इसे भरकर

आवश्यक मान्य साक्ष्य के साथ जमा करने का अनुरोध किया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उनके द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है और मतदाताओं से संवाद स्थापित कर और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

मशरक में सरकारी विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाली संस्था का करार रद्द

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत दी जा रही मध्याह्न भोजन में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को लेकर मध्याह्न भोजन निदेशक, पटना द्वारा कड़ी कार्रवाई की गयी है। मशरक प्रखंड में कार्यरत बाल विकास सेवा संस्थान की सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं। निदेशक के अनुसार भारत सरकार से प्राप्त निर्देश और थर्ड पार्टी मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। मध्याह्न भोजन निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में बाल विकास सेवा संस्थान के द्वारा संचालित केंद्रीयकृत रसोईघरों को अवधि विस्तार नहीं दिया गया है। अब 31 जुलाई तक ही संबंधित संस्थाओं से मध्याह्न भोजन की आपूर्ति ली जायेगी। निर्देशक ने जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि तक संस्था की जिम्मेदारी होगी कि वह मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन की आपूर्ति जारी रखे ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो।

 

लोजपा रा की नव संकल्प सभा 6 को, आएंगे चिराग पासवान , मशरक में निमंत्रण

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की नव संकल्प सभा आगामी छह जुलाई को छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत अन्य सांसद शामिल होंगे। इसी नव संकल्प सभा की सफलता को लेकर मशरक के दुमदुमा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी जहा लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान और बनियापुर विधानसभा प्रभारी अजीत राय का स्वागत किया।

 

मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष परमात्मा मांझी , टुनटुन शर्मा ,अजय साह,बिनोद नट, सिकंदर साह, वीरेंद्र साह, उमेश शर्मा, संजय शर्मा,रंजन मांझी और महेश पासवान उपस्थित रहे।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ने बताया कि 6 जुलाई को छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नव संकल्प महासभा में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे। उसी की सफलता को लेकर गांव गांव में घूम घूम कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिराग जी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन से काफी प्रभावित हैं। इसलिए 6 जुलाई को होने वाली सभा में काफी संख्या में लोग वहां से हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े

भोजपुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

सारण की खबरें :  सोनपुर थाना  में  08 कुर्की का निष्पादन, 07 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

रघुनाथपुर : परहिया में पिता का मर्डर,दो पुत्र हुए घायल

प्रशांत किशोर ने बगौरा में की जनसभा, जनसुराज अभियान को बताया जनता की आवाज।

बगौरा केनरा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक एस. दास का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में स्मार्ट फोन का वितरण अध्यक्ष -प्रधान संघ वाराणसी,राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया

जिले में हाथीपांव के चिन्हित मरीजों को मिलेगा एमए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!