बिहार में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सोमवार को मुंबई के गोराई थाना की पुलिस ने स्थानीय भभुआ थाना के सहयोग से यह कार्रवाई की. यह ऑपरेशन सुबह 4 बजे शुरू हुआ, जब मुंबई पुलिस की टीम कैमूर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया.
मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: गिरफ्तार आरोपी का नाम सोम प्रकाश गुप्ता है, जो कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव का निवासी है. वह मुन्ना साह का पुत्र है और भभुआ शहर में एक कंप्यूटर सेंटर चलाता है. पुलिस के अनुसार, सोम प्रकाश इस दुकान से फर्जी पासपोर्ट बनाने का काम करता था, जिसके चलते उसके खिलाफ मुंबई के गोराई थाना में मामला दर्ज था.
क्या कहती है मुंबई पुलिस: मुंबई के गोराई थाना के एएसआई सूर्यकांत पॉल ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में जांच के दौरान सोम प्रकाश गुप्ता का नाम सामने आया. इसके बाद मुंबई पुलिस ने भभुआ थाना की मदद से कुकुराढ़ गांव से उसे गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ गोराई थाना में पहले से ही केस दर्ज था. वहीं स्थानीय पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण रहा.”फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में इसके खिलाफ मुंबई के गोराई थाना में केस दर्ज था. जांच के दौरान इसके नाम का खुलासा हुआ तो कैमूर पहुंचकर भभुआ थाना की सहायता से इसे कुकुराढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया.”-सूर्यकांत पॉल, एएसआई, गोराई थाना, मुंबई आपराधिक इतिहास की जांच: पुलिस ने बताया कि सोम प्रकाश गुप्ता का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसने फर्जी पासपोर्ट बनाने के अलावा अन्य कोई अपराधिक गतिविधियां की हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि मामले की पूरी तह तक पहुंचा जा सके.आरोपी को मुंबई ले गई पुलिस: फिलहाल सोम प्रकाश गुप्ता को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है. यह मामला फर्जी दस्तावेजों के व्यापक नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिस पर पुलिस की पैनी नजर है.
क्या कहते हैं भभुआ एसडीपीओ: भभुआ के एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई की गोराई थाना पुलिस ने सोमवार को कैमूर पहुंचकर यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनाने का काम किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ. भभुआ थाना के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई.
मुंबई से गोराई थाना की पुलिस आई थी जो कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव निवासी सोम प्रकाश गुप्ता को स्थानीय थाना के सहयोग गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. आरोपी के द्वारा मर्जी पासपोर्ट बनाने का काम किया गया था, जिसमें किसी का जन्मप्रमाण फर्जी तरीके से बना पाया गया था, इस मामले में गोराई थाना की पुलिस ने कांड दर्ज किया था. उनको पता चला कि आरोपी कैमूर का रहने वाला है जिसके बाद वह लोग यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए.
शिव शंकर कुमार, एसडीपीओ, भभुआ
यह भी पढ़े
गोपालगंज में एनकाउंटर,बदमाश के पैर में लगी गोली
रघुनाथपुर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
सिसवन की खबरें : मारपीट के मामले के फरार दो वारंटी गिरफ्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने किया रथ रवाना
मशरक की खबरें : डॉक्टर्स डे पर मशरक में विशेष कार्यक्रम आयोजित, चिकित्सक हुए सम्मानित