भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा ने राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन

भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा ने राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन
-लगभग 255 छात्राओं का एनीमिया जांच कर आयरन की गोली व फल भी हुआ वितरण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

 

भारत विकास परिषद् देश रत्न शाखा द्वारा वुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर आयोजित कर लगभग 255 छात्राओं का एनीमिया रोग की जांच किया गया। साथ ही छात्राओं को आयरन की गोली सहित फल भी वितरण किया गया। वहीं शाखा के महिला सदस्यों द्वारा छात्राओं को सैनेट्री पैड भी वितरण कर जागरूक किया गया।

 

शिविर में उत्तर विहार प्रांत के प्रांतीय संपर्क संयोजक भारत भूषण पांडेय व सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को एनीमिया रोग से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया गया कि गुड़ व चना खाने व लोहे की कड़ाही में बना सब्जी भोजन के साथ लेने पर एनीमिया रोग से मुक्ति मिल सकती है।

 

साथ ही यह भी बताया गया भारत विकास परिषद का उद्देश्य है कि भारत से एनीमिया रोग मुक्त हो जाएं। शिविर में भारत विकास परिषद के संरक्षक व एकूरेट डायग्नोस्टिक लैब के निदेशक डाक्टर सौरभ सिंह व शाखा के महिला बाल विकास के संयोजक डाक्टर ऋचा सिंह, डाक्टर मिताली राज द्वारा छात्राओं की एनीमिया रोग की जांच करते हुए आवश्यक सलाह दिया गया।

 

इस अवसर पर शाखा के महिला सदस्य अर्चना गुप्ता, गीन्नी सिंह,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ श्रवण जी, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाकांत पांडेय, संस्कार संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, पर्यावरण संयोजक रूपेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह,आनंद मित्तल, वरीय पत्रकार अरविंद सौरभ, संतोष कुमार गुप्ता, आनंद भूषण, विनोद कुमार, शिवम कुमार धनंजय दूबे, चंदन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

यह भी पढ़े

कटिहार में बेखौफ बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश

कोर्ट ने थाइलैंड के प्रधानमंत्री को गलत टिप्पणी के आचरण करने पर प्रधानंमत्री पद से सस्पेंड किया

बिहार में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में एनकाउंटर,बदमाश के पैर में लगी गोली

रघुनाथपुर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

सिसवन की खबरें :  मारपीट के मामले के फरार  दो वारं‍टी गिरफ्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने किया रथ रवाना

मशरक की खबरें :  डॉक्टर्स डे पर मशरक में विशेष कार्यक्रम आयोजित, चिकित्सक हुए सम्मानित

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!