डॉक्टर्स डे : लायंस क्लब वैदेही ने सेवा और समर्पण के लिए डॉ. सरोज सिंह और डॉ. आशुतोष दिनेंद्र को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे : लायंस क्लब वैदेही ने सेवा और समर्पण के लिए डॉ. सरोज सिंह और डॉ. आशुतोष दिनेंद्र को किया सम्मानित

-इलाज के साथ आशा, विश्वास और जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं डॉक्टर्स

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे ) पर लायंस क्लब वैदेही ने  गत दिनों  सेवा और समर्पण के लिए सिवान के दो डॉक्टरों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सिवान की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज सिंह और युवा डॉक्टर आशुतोष दिनेंद्र को लायंस क्लब वैदेही की टीम ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

 

दिल्ली होने के कारण डॉ. सरोज सिंह का सम्मान उनकी बेटी डॉ. ऋचा सिंह ने ग्रहण किया। डॉ. सरोज सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब वैदेही की सेक्रेटरी लायन मोनिका शेखर, लायन नाजिया, लायन अंजना, लायन अमृता, लायन सबिता, लायन अचला, लायन डॉ. सौरव सिंह, डॉ. अंजू, लायन दुर्जय, लायन सुधांशु, लायन अनमोल आदि उपस्थिति रहे।

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेष डॉ. सरोज सिंह मोतिहारी की सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक रही हैं। वह हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा को तत्पर रही। उनके हॉस्पिटल डॉ. सरोज सिंह मैटरनिटी सेंटर में हर महीने की 7 तारीख को निःशुल्क मेडिकल कैंप लगता है।

डॉक्टर आशुतोष दिनेंद्र सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और वे 12 दिसंबर 2010 अपने गृह जिला सिवान में अपने चिकित्सकीय सेवा दे जरूरतमंदों की मदद करना और समाज सेवा में हमेशा आगे रहना उनके द्वारा स्थापित समाज सेवी संस्था कृष्ण मोहन ऊषा फाऊंडेशन हमेशा डिजीज अवेयरनेस कार्यक्रम करती है,
लायंस क्लब वैदेही की सेक्रेटरी मोनिका शेखर ने कहा कि डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि आशा, विश्वास और जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। एक डॉक्टर विषम परिस्थितियों में हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं। वे कई बार खुद की परवाह किए बिना अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की सेवा करते हैं।

भारत में हर साल 1 जुलाई को देश के चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनका सम्मान करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में 1991 से भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।

 

 

यह भी पढ़े

50 हजार के दो इनामी अपराधी अरेस्ट, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, जानकी एक्सप्रेस पर गिरा हाई वोल्टेज तार

निकरी नदी में डूबने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बखरी: हत्या के फरार आरोपित को दबोचा

निगरानी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन की किस्त पास करने के  मांग रहे थे 40 हजार रूपया

बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बिहार में सोनम रघुवंशी से भी बड़ा कांड, फूफा के प्यार में पागल हुई गूंजा, शादी के 45 दिन बाद कराई पति की हत्या

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्‍य निरूपमा चकमा ने विकास योजनाओं का किया समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!