भट्ट ब्राह्मण समाज की बैठक में अपने-अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर बल
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, बाराबंकी (यूपी):
टिकैतनगर बाराबंकी अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी शर्मा भट्ट ब्राह्मण के निर्देशानुसार जगरानी हॉस्पिटल के पीछे सतीश शर्मा महानगर लखनऊ अध्यक्ष के आवास पर भट्ट ब्राह्मण सजातियों की एक बैठक का आयोजन सतीश शर्मा महानगर अध्यक्ष के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में आए हुए भट्ट ब्राह्मण सजाती बंधुओ ने अपनी-अपनी बात सभी के समक्ष रखी ।
आज के समय में सभी समाज के युवा पीढ़ी जो संस्कार के अभाव में भटक जाते हैं उसके लिए सभी माता-पिता को अपने-अपने बच्चों को संस्कार अच्छे देने चाहिए और उनकी हर एक्टिविटी पर ध्यान देने की अति आवश्यक है।
अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने अपने विचारों लेखनी के माध्यम स्वतंत्रता की दृष्टि पर नारीएक पुस्तक लिखी है जिसका विमोचन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी शर्मा अध्यक्ष मातृशक्ति इकाई महिला अध्यक्ष श्वेता शर्मा एवं पदाधिकारी के बीच विमोचन किया गया ।
आज के समय में 17 साल और 25 साल के बीच के लड़कियों की जो सोच होती है इस उम्र की लड़कियों को इस किताब को अहमियत देते हुए खासकर पढ़ना चाहिए । उनकी बेहतर जिंदगी जीने एवं अपने छोटों के बड़ों के विचारों को समझने की और उनके संस्कारों को धारण करने की और पिसाची शक्तियों से बचने के तरीके बताए गए।
हर नारी शक्ति को इसका गहन अध्ययन और बताए हुए बातों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय में हमारे भट्ट ब्राह्मण के महापुरुषों ने इस देश के लिए अखंड भारत के लिए अपना योगदान और बलिदान दिया है उसे भी सर्व समाज में बताने का काम हमारा अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार कार्य करने का काम किया जाएगा।
अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि भगवान पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी अयोध्या में जमीन खरीद कर मां सरस्वती मंदिर भट्ट ब्राह्मण भवन निर्माण करने का जो प्रण लिया है उसको संपूर्ण करने की दिशा में जमीन कर मंदिर निर्माण को चालू कर दिया । लगभग 75 परसेंट मंदिर बनकर तैयार हुआ अखिल भारतीय भट्ट शक्तिपुंज के पदाधिकारी को इसके लिए सभी सजाती बंधुओ ने बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद दिया अयोध्या जैसी विश्व प्रसिद्ध नगरी में मां सरस्वती माता का मंदिर और भट्ट ब्राह्मण भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है ।
यह एक सराहनीय है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी भट्ट ब्राह्मण सजातीय बन्धुओ पदाधिकारी ने महानगर अध्यक्ष सतीश शर्मा को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया मौके पर पदाधिकारी गण एवं सजती बंधु मौजूद रहे मातृशक्ति नीलिमा भट्ट ब्राह्मण श्वेता भट्ट ब्राह्मण रूपा भट्ट ब्राह्मण मंजू भट्ट ब्राह्मण मुकेश भट्ट ब्राह्मण श्याम कुमार भट्ट ब्राह्मण रामनाथ भट्ट ब्राह्मण राम उजागर भट्ट Strength छवि कृष्ण भट्ट अंश भट्ट ब्राह्मण रामसागर भट्ट ब्राह्मण महेश भट्ट ब्राह्मण रंग बहादुर भट्ट ब्राह्मण राजेश शर्मा फक्कड़ भट्ट ब्राह्मण सैकड़ो सजातीय बंधु मौजूद रहे