सिसवन की खबरें :  मेंहदार मंदिर में श्रावण शुक्रवार को किया जलाभिषेक

सिसवन की खबरें :  मेंहदार मंदिर में श्रावण शुक्रवार को किया जलाभिषेक

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के पवित्र महीने के शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर अपने आराध्य की पूजा की और उनकी कृपा की कामना की।

बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के प्रत्येक शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं, जो भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

 

 

दो फरार वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के   चैनपुर थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान चैनपुर निवासी हरि शाह के पुत्र धर्मेंद्र शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र शाह एक पुराने मामले में नामजद था और फरार चल रहा था।  वहीं दूसरा गिरफ्तारी रामगढ़ गांव निवासी छोटन राय के पुत्र सोहेल राय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोहेल राय मारपीट के एक मामले में नामजद था और वह फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

मारपीट मामले के फरार अभियुक्‍त  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यारसपुर गांव निवासी मनिका शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार

सिसवन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में ग्यासपुर गांव निवासी बिरन शाह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

नागपंचमी 29 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी।

साझा उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार उतार कर विपक्ष क्या देगा संदेश?

क्यों बदलते चले गए जगदीप धनखड़?

मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के सामने रखे प्रश्न

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!