सीवान की खबरें :  मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

 

सीवान की खबरें :  मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

बिहार के सिवान जिला अंतर्गत मैरवा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के 6 मामलों पर सुनवाई किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया।जनता दरबार में कुल 6 मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया। इससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने में मदद मिली और वे संतुष्ट हुए।

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीखपुर गांव निवासी संजीत कुमार राम के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

 

बाइक से गिरकर दो युवक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के माझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गये। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गोन्हरिया गांव के मुन्दिका राम का पुत्र विकास राम व जेलर साहब के मठिया गांव के शिव शंकर राम का पुत्र रंजन कुमार राम है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट में दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव निवासी कृष्ण देव तिवारी का पुत्र शैलेंद्र कुमार तिवारी व सिसवन गांव निवासी अशोक बिन्द का पुत्र अक्षयलाल बिन्द शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

सांप काटने से महिला अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में सांप के काटने से एक महिला अचेत हो गई । महिला स्थानीय निवासी रामबाबू राम की पत्नी नीतू देवी है। अचेत महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

सीढी से गिरकर महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन  थाना क्षेत्र के कचनार गांव में सीढी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला स्थानीय निवासी बलिराम पांडेय की पत्नी शांति कुंवर है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

रघुनाथपुर थाना में जनता दरबार आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष ने जमीन से संबंधित 4 मामलों पर सुनवाई की। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों ने जमीनी विवाद के निपटारे के लिए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को कहा गया था। जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

सिसवन थाना में जनता दरबार आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जमीनी विवाद पर सुनवाई की और आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से संबंधित 3 मामलों का निपटारा किया।जनता दरबार में दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के मामलों का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़े

मालदीव बौद्ध से इस्लामी देश कैसे बना?

पत्रकार सम्मान पेंशन की राशि में ढाई गुना बढ़ोतरी स्वागत योग्य-एनयूजे, बिहार

पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ धर्मनाथ राम

डॉ. शशिकांत राय का प्रतिष्ठित एन ए एस आई (NASI) सदस्यता हेतु चयन, विज्ञान जगत में खुशी की लहर

अंतरराष्ट्रीय स्तर एम डी आर टी की अहर्ता प्राप्त करने पर एल आई सी अभिकर्ता अतुल कुमार श्रीवास्तव पटना में हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!