मधुबनी हत्याकांड में 2 अपराधी गिरफ्तार:48 घंटे में पुलिस ने किया मामले का खुलासा, राहगीरों से लूटपाट में थे सक्रिय
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 8 अगस्त 2025 की है। अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत शिवा रामपुर छहर गांव में मो. सब्बीर उर्फ भुट्टो को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मृतक का पिता का नाम मो. नसीर है और वह शिवा, थाना अंधराठाढ़ी के निवासी था। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। विशेष टीम का किया गया गठन हत्या के बाद मृतक के पुत्र मो. कैश ने अंधराठाढ़ी थाना में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कराई।
आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, DSP झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 48 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और स्थानीय स्तर पर मिले सुराग के आधार पर आरोपियों की पहचान की। महज 48 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किशुन कुमार पासवान (21) और चंदन कुमार पासवान (23) शामिल है। किशुन का पिता राजकुमार पासवान है। चंदन का पिता देवू पासवान है। दोनों शिवा रामपुर, थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी का निवासी है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
ये राह चलते लोगों से रुपये व सामान की छीना-झपटी की घटनाओं में लिप्त रहते हैं। इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। अंधराठाढ़ी थाना पुलिस और झंझारपुर अनुमंडल टीम की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।
यह भी पढ़े
वजीरगंज में मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
दिल्ली में आवारा कुत्तों तो मुंबई में कबूतरों पर विवाद,क्यों?
क्या 1 जनवरी 2026 से देश में 8वां वेतन आयोग लागू हो जायेगा?
भारत विश्व का कल्याण चाहने वाला देश : सरसंघचालक डॉ. भागवत
क्या केन्द्र द्वारा लगाये गए महंगाई भत्ते पर लगी रोक जल्द हटेगी?