रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्‍वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्‍वाजारोहण

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्‍वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्‍वाजारोहण

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के द्वारा प्राधिकृत प्रखंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज राजकिशोर उपाध्याय ने शान से लहराया राष्ट्रीय झंडा। समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने बताया कि

आज पूरा देश 79वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज़ादी के आंदोलन को याद करने का दिन। आज़ादी का का यह ऐतिहासिक दिन आज़ादी के संग्राम को और उसमें भाग लेने वाले हमारे वीर सेनानियो को याद करने का पावन दिवस। वीर सेनानियो की भूमि बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल थाना महाराजगंज जिला सिवान बिहार राज्य का एक ऐसा गांव जहां 31 स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजों से लोहा लिया।


वही कार्यक्रम की सम्मानित अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधान शिक्षिका प्रतिमा सिंह को प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय बंगरा, कन्या विद्यालय बंगरा परिवार के सदस्य के अलावे सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भास्कर कुमार ने किया वही संचालन शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने किया।
पुस्तकालय सह वाचनालय के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने आगंतुकों को तिरंगा झंडे के रंग से बनी पट्टी ओढ़ा स्वागत अभिनंदन किया।

यह भी पढ़े

यूपी की खबरें :  79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने किया  झंडारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा का आयोजन

सिसवन  की खबरें :  प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भाकपा-माले ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर किया संकल्प मार्च

रघुनाथपुर : प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण.तिरंगे झंडे को दी सलामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!