सीएम हरियाणा के ओएसडी डॉ. राज नेहरू पहुंचे गुरुकुल
प्राकृतिक फार्म पर ड्रेगन फ्रूट का चखा ‘स्वाद’
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी एवं श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. राज नेहरु आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां पर गुजरात के राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी के ओएसडी डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. नेहरू के साथ जम्मू यूनिवर्सिटी की पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. मीनाक्षी भी गुरुकुल भ्रमण हेतु पधारीं।
डॉ. विद्यालंकार ने अतिथियों को गुरुकुल का भ्रमण कराया। सर्वप्रथम उन्होंने गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला देखी जहां पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वाली ‘पिंगानूर’ नस्ल की गायों को बहुत पसंद किया। यहां पर इस नस्ल की पांच गाय और दो नन्दी हैं, इसके अलावा गोशाला में देशी नस्ल की 150 से अधिक गायें हैं। इसके बाद अश्वशाला, देवयान विद्यालय भवन, एनडीए ब्लॉक, आर्ष विद्यालय आदि विभिन्न प्रकल्पों का अतिथियों ने अवलोकन किया। डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार ने बताया कि गुरुकुल का यह नवस्वरूप आचार्य श्री देवव्रत जी की देन है, उन्होंने 35 वर्षों तक लोगों से सहयोग लेकर गुरुकुल की एक-एक ईंट को परिवर्तित करने का अद्भुत कार्य किया।
गुरुकुल के फार्म पर डॉ. नेहरू ने प्राकृतिक खेती के विषय पर विस्तार से चर्चा की। यहां पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने फार्म पर उगायी जा रही धान, गन्ना, सब्जियांे की फसलों के अलावा आम, लीची, सेब, अमरूद, बेर, खजूर सहित ड्रेगन फ्रूट की बागवानी और उत्पादन की जानकारी दीं।
अतिथियों ने यहां पर प्राकृतिक ड्रेगन फ्रूट का लाजवाब स्वाद चखा और इसकी खूब प्रशंसा की। रामनिवास आर्य ने बताया कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन घटता नहीं, बल्कि रासायनिक खेती से ज्यादा ही होता है। अंत में डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार और रामनिवास आर्य ने ओएसडी टू सीएम डॉ. राज नेहरु को ‘ओ३म्’ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़े
मणिकांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर
वैशाली के कुख्यात अंतरजिला अपराधी नीतीश कुमार लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार
बिहटा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
बिहार के अररिया में दस अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार
कुत्ते हिंसक हैं या नहीं, यह कैसे तय होगा?
सीवान की खबरें : आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाने को लेकर आशा कर्मियों की बैठक
भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत