रघुनाथपुर में बकरी चरा रही दो महिलाओं पर गिरा आकाशीय बिजली, एक की मौत दुसरी गंभीर
दो बकरियों ने भी गंवाई जान
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के गभीरार गांव के इजरही चंवर में शुक्रवार की दोपहर को बकरी चरा रही दो महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृत महिला की पहचान गभीरार गांव निवासी रामायण महतो की 39 वर्षीय पत्नी आशा देवी, एवं घायल महिला ध्रुप महतो की पत्नी चंपा देवी बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलने के साथ ही स्वजन एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।आकाशीय बिजली की चपेट में आई दोनों महिलाओ को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और घायल महिला का इलाज कर घर भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया।
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बकरियों की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़े
अब पंजाब में काम नहीं करना है-प्रवासी मजदूर
क्या सऊदी अरब एवं पाक के बीच हुए समझौता चिंता की बात है?
पाक करतूत की कश्मीरी ने खोली पोल
अब पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण होगी-चुनाव आयोग
एसएसपी सारण ने नगर थाना का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडो की किया समीक्षा

