बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! सिवान में दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! सिवान में दो घंटे के अंदर दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

बिहार में सुशासन बाबू की पोल फिर खुल गई है। अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के दावे हर दिन दम तोड़ रहे हैं। राज्य में अपराध का ग्राफ हर साल एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। अपराधी अब दिन दहाड़े अपने मनसूबों को अंजाम देने में भी नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला सिवान जिले का है, जहां दो घंटे के अंदर दो लोगों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मचा है।

 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता को मारी गई गोली पहली घटना सिवान जिले के आसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर की है, जहां बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता राहुल साहनी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर घायल राहुल को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। राहुल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।मामले की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

 

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले राहुल साहनी का गांव में बाइक चलाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में ही अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

 

सड़क पर टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

वहीं, दूसरी घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के दारोगा हाता हाइवे के पास की है, जहां सड़क पर टहलने के दौरान एक युवक को गोली मार बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

घायल युवक की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बेनसार निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

परिजनों ने बताया कि श्रीराम का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। वह रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

150 बोतल कफसिरप के साथ धंधेबाज को दबोचा

बेगूसराय में फायरिंग मामले में गिरफ्तारी का विरोध:ग्रामीणों ने गढ़पुरा-हसनपुर रोड को किया जाम

बेगूसराय में फायरिंग मामले में गिरफ्तारी का विरोध:ग्रामीणों ने गढ़पुरा-हसनपुर रोड को किया जाम

पटना जंक्शन पर GRP और RPF की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरोह और शराब तस्करों समेत 10 गिरफ्तार

पटना में हथियार के साथ आठ बदमाश गिरफ्तार

 बिहार में घूसखोर जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर, 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!