सिसवन की खबरें : श्रद्धालुओं ने किया कन्‍या पूजन  

सिसवन की खबरें : श्रद्धालुओं ने किया कन्‍या पूजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि की अष्टमी तिथि के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें उपहार दिए। अष्टमी के दिन 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्याओं की पूजा की जाती है, जिन्हें देवी दुर्गा का रूप माना जाता है।धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन कन्याओं को हलवा, पूरी और चना खिलाया जाता है और उन्हें दक्षिणा दी जाती है। सिसवन प्रखंड क्षेत्र में कन्या पूजन के आयोजन से लोगों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के दौरान लोगों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

 

शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ गांव निवासी अखिलेश महतो तथा राजू चौहान शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय रंजन ने जानकारी दी।

 

बाइक से गिरकर भाई-बहन घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

सिसवन  थाना क्षेत्र के माझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर भाई-बहन घायल हो गए। घायलों में एमएचनगर थाना क्षेत्र के तेलकथु गांव निवासी भोज चौधरी का पुत्र राजेश यादव व उसकी विवाहित बहन भागर निवासी कृष्ण यादव की पत्नी रिंकी देवी है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

आपसी विवाद में मारपीट दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):
चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में नूर मोहम्मद का पुत्र अशरफ अली व मंजूर आलम का पुत्र छोटू शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):
सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह पर बाइक की दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में चांदपुर निवासी श्रीराम चौधरी का पुत्र मंगल चौधरी व घुरघाट निवासी शहाबुद्दीन का पुत्र अशिफ अली शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया

 

हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान  (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए ग्यासपुर गांव के उत्तर टोला स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान से तीन लोगों को एक सिक्सर ,चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में अब्दुल कलाम उर्फ रेहान, बुलेट कुमार सिंह उर्फ अवनीश कुमार सिंह एवं अमन कुमार यादव है। शामिल है।

यह भी पढ़े

महिला मरीजों की खोज बनेगी कालाजार उन्मूलन की बड़ी कड़ी, कालाजार पर कड़ा वार

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर BCCI और मोहसिन नकवी के बीच विवाद बढता जा रहा है

झारखंड के पलामू से चोरी हुई हथिनी जयामति सारण के अमनौर में हुई बरामद

सम्राट चौधरी नरसंहार के आरोपी है -जन सुराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!