नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने किया माँ सिद्धिदात्री की पूजा।

नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने किया माँ सिद्धिदात्री की पूजा।

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सिवान (बिहार)।

सिवान जिला सहित दारौंदा प्रखंडाधीन विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पावन नवरात्र के नवमी को मां सिद्धिदात्री की षोडशोपचार विधि से पूजन हुई ।

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अब समापन की ओर हैं।
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री देवी की मंदिरों व पूजा पंडालों में वैदिक रीति रिवाज से पूजन अर्चन ब्राह्मणों ने कराया।

इस दिन मंदिरों और पूजन पंडालो में विशेष पूजन व हवन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु माँ भगवती के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ने लगे थे। भक्तों की भीड़ देर रात तक रही। माता का यह स्वरूप सिद्धि और मोक्ष देने वाला है।

इसीलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता हैं।
इनकी पूजन अर्चन करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

आज मां सिद्धिदात्री को भक्तों ने खीर, पूड़ी, हलुआ,चना, नारियल, धान का लावा, और फल में शरीफा का भोग लगाया।

आज नौव दिवसीय महानुष्ठान शारदीय नवरात्रि व्रत का विधिवत् हवन कर पूर्णाहुति हुई। तथा कुमारी कन्याओं की पूजन कर भोजन कराया गया और चुनरी, वस्त्र, फल सहित दक्षिणा भी दिए गए।

वही इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ घर व पूजन पंडालों में बटुक सहित नौ कुमारी कन्याओं के पैर धोए , उसके बाद चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर कलावा बांधे।
उसके बाद कन्याओं को भोजन कराए, फिर चुनरी, वस्त्र और दक्षिणा देकर कन्याओं के पांव छूकर आशीर्वाद लिए।

मां दुर्गा की नौवीं और अलौकिक शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। कहते है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती हैं।

देव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने भी सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था और इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए।

आज के दिन विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए सिद्धिदात्री की पूजा लोगों ने की।

इस दौरान दुर्गा पूजा मेला में भीड़ को देखते हुए कोई अशांति न फैलाएं इसको लेकर प्रशासन द्वारा शहर सहित गांव के चौक चौराहे पर भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध भी किया गया हैं।

वही पूजा पंडालों में विराजित मां दुर्गा सहित विभिन्न देवताओं के छवि देख लोग हाथ जोड़ ध्यानमग्न हो रहे हैं।

दारौंदा बाजार सहित रामाछपरा, मंछा, उस्ती, बगौरा के न्यू मार्केट, पुरानी बाजार, चौबाह स्थान और शिवाला समेत अन्य पूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी हैं।
जय दुर्गा माता की जयकारा चारो तरफ गूंज उठी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!