संघ के बारे में पवन खेड़ा के दिये गये बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया……

संघ के बारे में पवन खेड़ा के दिये गये बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया……

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

RSS के लिए सिक्का ही जारी करना था तो 60₹ का करते, जितनी पेंशन सावरकर को बरतानी हुकूमत से मिलती थी। डाक टिकट ही जारी करनी थी तो ब्रिटिश पोस्ट की करते जिसके ज़रिए माफीनामे भेजते थे। चाहे जितना भी स्टैंप छाप लो, सिक्के जारी कर लो और RSS को पाठ्यक्रम में घुसा दो – यह देश गांधी का था, गांधी का है और गांधी का रहेगा। सत्ता से बाहर होते ही आपको और आपकी विचारधारा को इतिहास दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा। – पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता

– बता बादशाह! सचमुच करता है मेरा सम्मान, या केवल यूँ ही प्रणाम करता है?
– बिल्कुल बापू! आपके बताए रास्ते पर ही चल रहा हूँ। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में लगा हुआ हूँ।
– आजादी के बाद मेरी पहली इच्छा थी कि कांग्रेस को खत्म कर दिया जाय। इसके लिए क्या किया?

– कर रहा हूँ बापू! उसी की दिशा में लगा हुआ हूँ।
– मैं सदैव राम राम जपता रहा। राम के बिना इस राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसके लिए क्या किया?

– कर रहा हूँ न बापू! राम मंदिर बनवा दिया। रामजी से जुड़े अनेक तीर्थों में पुनर्निर्माण करवा रहा हूँ। देश राम मय हो रहा है…
– वाह! यह बहुत बढ़िया किया बेटा! अच्छा सुनो! मैंने सदैव धर्मपरिवर्तन का विरोध किया था। कई बार मैंने खुल कर कहा कि मिशनरी वाले गलत कर रहे हैं, उन्हें रोका जाना चाहिये। इस दिशा में कुछ किया?

– इस दिशा में बहुत कुछ नहीं किया अबतक। उनकी जड़ें बहुत मजबूत हैं बापू। उनको बाहर से बहुत फंडिंग मिलती है। रोकने का प्रयास किया है, पर अधिक सफलता नहीं मिलती…

– करता रह शहंशाह! यह बहुत जरूरी है। मत परिवर्तन से अधिक घिनौना कुछ भी नहीं। इसे रोक। एक बात और सुन! अखंड भारत मेरी सबसे बड़ी इच्छा थी। इसका कुछ हो सकता है क्या?

– अरे क्या बापू? क्या करोगे उन गधों को अपने में मिला कर? इधर आ गए तो हमें भी उसी तरह कटोरा उठा लेना पड़ेगा, जैसे वे लेकर घूमते फिरते हैं।

– फिर भी बेटा! कुछ तो कर…
– कश्मीर पर लगा हूँ बापू। हमारा जो हिस्सा उन धूर्तों ने छीना, उसे वापस लेने का जुगाड़ बैठा रहा हूँ। और आपके चहेते ने जो हिस्सा चीन को गिफ्ट दिया था, उसे भी लेना है।


– चीन वाले का क्या चल रहा है? दिख रही है कोई संभावना?
-अब सारा काम हमीं थोड़े करेंगे बापू? हमने 370 हटा कर रास्ता साफ कर दिया है। बाकी जब जोगी जी आएंगे, तब होगा।
– जोगी जी? ये कौन हैं? अपने गुजरात के ही हैं क्या?

– अरे नहीं बापू! उत्तर प्रदेश के सीएम हैं। आजकल देश में सबसे चर्चित मुख्यमंत्री वे ही हैं। गोरखनाथ मठ के महंत हैं बापू, गोरखनाथ मठ तो आप जानते ही होंगे?
– हहहहह भक! मजाक करता है जी? पर गोरखनाथ मठ वाले कुछ भी कर सकते हैं। सही चुनाव है, अपने बाद उन्हें ही बनवा देना।
– हां बापू! मैंने भी यही सोचा है…

– ठीक है। जा खुश रह!
– चुनाव आ रहा है बापू! आशीर्वाद है न?

– अरे तुझे कौन हरा रहा है भाई? जा, विजयी हो जा…
– धन्यवाद बापू! नमन!

 

आभार- सर्वेस तिवारी श्रीमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!