दारौंदा में निवर्तमान बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर का हुआ भावपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह।

दारौंदा में निवर्तमान बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर का हुआ भावपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह।

श्रीनारद, मीडिया, दारौंदा, सिवान (बिहार)।

सिवान जिले के दारौंदा प्रखण्ड के निवर्तमान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के सम्मान में रविवार को प्रखण्ड स्थित एक निजी होटल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री ब्यास सिंह शामिल हुए, जिन्होंने बीडीओ सेंगर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

विधायक ब्यास सिंह ने कहा कि बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने अपने कार्यकाल में प्रखण्ड के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन हुआ, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। उन्होंने कहा कि दारौंदा प्रखण्ड हमेशा उनके कार्यों को याद रखेगा।

इस मौके पर प्रखण्ड के विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए सेंगर के सहयोगी स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

अपने विदाई संबोधन में श्री सेंगर ने दारौंदा की जनता, जनप्रतिनिधियों और अपने सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय सदैव स्मरणीय रहेगा और दारौंदा की जनता के प्रति स्नेह हमेशा बना रहेगा।

इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री उमेश कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि,श्रीमती शिम्पी कुमारी वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी ,श्रीमती पूनम दीक्षित अंचल अधिकारी, श्री विक्रमा मांझी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री विकास कुमार सिंह थाना अध्यक्ष, दरौंदा, श्री सौरव सुमन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, श्रीमती अदिति कुमारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,श्री धर्मेंद्र यादव जिला परिषद सदस्य व अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!