सिसवन की खबरें : विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा है सघन वाहन जांच अभियान
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार ने पुलिस बल के साथ कचनार पंचायत के शुभहाता मोड़ पर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की गई और दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध शराब, हथियार, नगदी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। आचार संहिता लागू होते ही किसी भी अवैध गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चेंकिंग के दौरान दो बाइक से 55 लीटर देशी शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन चैनपुर पुलिस ने चैनपुर सिवान मुख्य मार्ग पर कठतल पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल से ले जा रहे 55 लीटर देशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।इसके साथ एक टीवीएस मोटरसाइकिल एवं स्पेलेंडर बाईक जप्त किया है।थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवक शराब का कारोबार करने के लिए शराब ले जा रहे थे इसी दौरान वाहन चेकिंग मे पकड़े गए।गिरफ्तार युवकों मे सिसवन थाना क्षेत्र के सरउत गांव निवासी सोनू पंडित,अजय राम, सिसवन गांव निवासी पंकज राम,राजन सिंह शामिल है।सभी को आगे की कार्यवाई के लिए शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
फरार चल रहे नामजद आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन चैनपुर थाना पुलिस ने नगई गांव में छापेमारी कर चैनपुर थाना कांड संख्या 355/25 मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ पंचायत के नगई गांव निवासी सीताराम यादव है।वहीं इसी गांव के एक अन्य आरोपी चैनपुर थाना कांड संख्या 359/25 मारपीट के मामले में फरार नामजद आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने अपने जमीनी विवादों के निपटारे के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में आए मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया गया। जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ हुआ।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी विदाई
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड कार्यालय के अम्बेडकर सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार राम की तबादले पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय कर रहे थे। विनीत कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद गोपालगंज तबादला हुआ है। प्रखंड में उनका कार्यकाल लगभग 4 वर्ष का रहा। मौके पर डीलर संघ की ओर से अंग वस्त्र, सुटकेश, वस्त्र आदि भेंट किया गया। उपस्थित अधिकारियों सीओ पंकज कुमार,बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ मो शहाब,धमु यादव आदि लोगों ने एमओ विनीत कुमार के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
मारपीट की घटना में पांच लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अजय राम का पुत्र बिट्टू कुमार राम, राजू कुमार राम मोहित कुमार राम के आलावा नरेश लाल राम की पत्नी फूल कुमारी व नंदलाल राम का पुत्र सुनील कुमार राम शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन चैनपुर थान क्षेत्र के छितौली गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल हो गए। घायलो में रामा महतो का पुत्र विकास कुमार महतो व विकास की पत्नी निशा कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
पति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिन महिलाएं रखी करवा चौथ का व्रत।
छित्रावलिया में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने मेहंदी कला व रैली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने गोरखपुर में पूजा अर्चना कर गौ सेवा की