जमुई में युवक ऑटोमेटिक पिस्टल, 29 कारतूस के साथ गिरफ्तार
टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर से पुलिस ने की कार्रवाई, मौके से भागे अन्य अपराधी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

जमुई पुलिस ने चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 29 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दौलतपुर गांव में कुछ अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और वे अपने सहयोगियों के साथ वहां मौजूद हैं।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी टीम का गठन किया जमुई SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर SDPO सतीश सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में SDPO के अलावा टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, शेखर सौरव, धीरज कुमार और DIU के सदस्य शामिल थे। टीम ने दौलतपुर निवासी पवन मंडल को गिरफ्तार किया।
मौके से भागने में सफल रहे अन्य अपराधी बताया गया है कि कुछ अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार पवन मंडल से थाने में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू होने और दूसरे चरण के मतदान से पहले की गई है।
टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।
यह भी पढ़े
गोपालगंज की खबरें : स्कूलों में दीपोत्सव कर छात्रों ने अभिभावकों से किया वोट की अपील
मुंगेर में 4 हथियार तस्कर अरेस्ट:झारखंड से आया था युवक;देशी पिस्टल,मोबाइल और 50 गोलियां जब्त
भोजपुर में सुमित हत्याकांड में हथियार समेत मुख्य शूटर गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
रम्भा (रमा) एकदशी व्रत 17 अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जायेगी।
यूपी की प्रमुख खबरें : उज्ज्वल योजना के तहत दो मुफ्त सिलेंडर मिलेगी

