यूपी की खबरें  : योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में भ्रमण किया

यूपी की खबरें  : योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में भ्रमण किया
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:
➡️गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखपुर में पूजा अर्चना की। श्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान  मोर  को दाना खिलाया।
➡️ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रेजर पुलिस लाइन लखनऊ में पुलिस स्मिथ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
 मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि देश के समस्त शहीद पुलिसजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने लिए हम एकत्र हुए है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपने प्राणों बलिदान देकर कर्तव्यपरायण का परिचय दिया है, इस अवसर पर मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ ।
इस अवसर पर श्री योगी ने 1985 के अधीन पुलिस मुख्यालय संभर्ग के 108 पुलिस कार्मिक को जीपीएफ से अग्रिम धनराशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई. पुलिसकर्मियों के 234 मेधावी बच्चों को उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा निधि के अंतर्गत 51,10,000 की छात्र वृत्ति प्रदान की गई । श्री योगी ने क्या कहा सुनिए,,,,
लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर प्रदेश पुलिस के उन तीन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने एक सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच बदमाशों से मुठभेड़ में अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने यूपी के तीनों शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।
अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह (जौनपुर) और आरक्षी सौरभ कुमार (गौतमबुद्ध नगर) इसमें शामिल हैं। इन्हीं जांबाज पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान से उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीत की अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े और सशक्त पुलिस बल के रूप में पहचान बनाई है। शहीद स्मारक हमारे उन जांबाजों की याद दिलाता है, जिन्होंने कर्तव्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा।
नारी शक्ति की प्रतीक के रूप में शोक पुस्तिका वाहक बनीं पुलिस उपाधीक्षक आभा पांडेय
समारोह की शुरुआत परेड कमांडर द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी देने के साथ हुई। नारी शक्ति और शोक पुस्तिका की वाहक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (अभिसूचना मुख्यालय) आभा पांडेय ने सीएम योगी को पुस्तिका सौंपी। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वीरगति प्राप्त शहीदों के जीवन परिचय और उनके अदम्य साहस की जानकारी दी।
देशभक्ति के भाव से भर उठा पूरा परिसर
शोक पुस्तिका को शहीद स्मारक पर स्थापित किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परेड कमांडर द्वारा ‘शोक शस्त्र’ की कमांड के बाद पूरे मैदान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत ‘सलामी शस्त्र’ की कार्यवाही के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा। जीवन परिचय और उनके अदम्य साहस की जानकारी दी।
देशभक्ति के भाव से भर उठा पूरा परिसर
शोक पुस्तिका को शहीद स्मारक पर स्थापित किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परेड कमांडर द्वारा ‘शोक शस्त्र’ की कमांड के बाद पूरे मैदान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत ‘सलामी शस्त्र’ की कार्यवाही के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा।
➡️रायबरेली – चोरों ने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, चोरी की वारदात से इलाके में दहशत , हरचंदपुर के ओई मजरे चकवड़िया का मामला
➡️बुलंदशहर- राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में लगी आग, सीरिंज के भंडार में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, अंसारी रोड बाजार इलाके का मामला
➡️अमेठी- अज्ञात कारणों से जूते के गोदाम में लगी आग, लाखों की कीमत के जूते-चप्पल जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, अमेठी के आर्य समाज मोहल्ले में लगी आग
➡️लखीमपुर- डीएम ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर मनाई दिवालीदुर्गा शक्ति नागपाल ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली, एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
➡️फिरोजाबाद- पुलिस स्मृति दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, SSP सौरभ दीक्षित ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी, शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई
➡️ग्रेटर नोएडा – अपार्टमेंट के 19वें फ्लोर पर लगी आग, फ्लैट की बालकनी में लगी आग , फायर सेफ्टी के जरिए आग बुझाई गई, बिसरख में गौड़ सिटी सोसायटी का मामला
➡️हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर LIVE हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचा, कार हुई क्षतिग्रस्त, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे का मामला
➡️श्रावस्ती- ई-रिक्शा चार्ज करते समय उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, इकौना क्षेत्र के सोनरई गांव की घटना
➡️मुरादाबाद – खाली प्लॉट में पड़ी लकड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई, सिविल लाइन के MIT कॉलेज के पास का मामला
➡️हरिद्वार- शिवलोक कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग , दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, आर्यनगर में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग
➡️नोएडा – दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी , दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा का AQI 350 के पार , नोएडा के सेक्टर 62 का AQI 312, नोएडा के सेक्टर 125 का AQI 316, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 का AQI 294, नोएडा के सेक्टर 116 का AQI 356, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 का AQI 278 ।
लखनऊ – लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हुड़दंगी , चलती कार की छत पर कर रहे आतिशबाजी , आतिशबाजी करते वीडियो हुआ वायरल , चौक थाना क्षेत्र का वीडियो हुआ वायरल
➡️बुलंदशहर- शराब की दुकान के बाहर जमकर मारपीट, मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सिकंदराबाद के सिरोधन रोड का मामला
➡️कन्नौज – अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में किशोर की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर, गुरसहायगंज बाजार से घर लौट रहे थे
➡️अलीगढ़ – कुल्लड़ अनार जलाते समय हाथ में फटा, अनार फटने से युवक का हाथ झुलसा, सासनी गेट थाना इलाके की घटना
➡️कन्नौज – पटाखे की चिंगारी से दुकान में लगी आग, स्क्रैप की दुकान आग से जलकर हुई राख, दमकल का पानी खत्म होने पर हुई वापस,, पालिका के टैंकर बुला आग बुझाने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡️लखीमपुर- लखीमपुर में भाई ने भाई की हत्या की, नशे में भाई ने भाई की गला रेतकर हत्या की, भाई ने बड़े भाई को शराब के लिए टोका थानशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, मितौली के कसता में हत्या से हड़कंप
➡️बलरामपुर- किराना स्टोर में लगी भीषण आगअज्ञात कारणों से लगी भीषण आगयुवक, मासूम बच्चा, गंभीर झुलसादोनों को अस्पताल में भर्ती करायानगर पंचायत पचपेड़वा क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ – संदिग्ध अवस्था में पत्रकार की मौत , घंटाघर के पीछे रोड के किनारे मिला शव, पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल , ठाकुरगंज क्षेत्र के घंटाघर के पास का मामला
➡️मेरठ- मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दीपावली की आतिशबाजी के चलते लगी आग, जलता हुआ रॉकेट दूसरी मंजिल के कमरे में गिरा, मकान में रखा कीमती सामान जलकर खाक, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की घटना
➡️इटावा- खेत में खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, गांव के ही दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल, एक पक्ष की महिला समेत2 चार लोग हुए घायल, थाना चौबिया क्षेत्र के नगला पंछी गांव की घटना
➡️हापुड़- युवक रिंकू पर हमले का मामला, कुक्की गैंग ने युवक पर किया हमला, कुक्की गैंग के दो सदस्यों ने युवक का फोड़ा सिर, निहत्थे युवक पर हमला कर शगुन, देवेश फरार, मामूली कहासुनी पर मारपीट कर हुए फरार, पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बनखंडा का मामला
➡️हापुड़- आतिशबाजी की चिंगारी से वाहनों में आग का मामला, चौकी परिसर में खड़ा एक वाहन पूरी तरह जला, चौकी में खड़े कई वाहनों में देर रात लगी थी आग,  सीज वाहनों में लगी भयंकर आग से मचा हड़कंप, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,  गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट का मामला ।

यह भी पढ़े

मशरक की खबरें :  लाइन होटल पर खड़ी 12 चक्का ट्रक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मद्य निषेध के अनुपालन को डीएम और वरीय एसपी के नेतृत्व में गहन छापेमारी

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

जन सुराज के प्रत्याशियों को तोड़ रही भाजपा- प्रशांत किशोर

मेरा सौभाग्य कि नौसेना के साथ दीवाली मना रहा-पीएम 

चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से दिये जाने वाले अनुमति पत्र को टिकट क्यों कहते हैं?

कभी ऐसे नेता भी बिहार में हुआ करते थे- सुरेंद्र किशोर

सीवान के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा- मंगल पांडेय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!